
Holi 2022: Do Holika Dahan According To your Zodiac Sign
माना जाता है कि होलिका दहन की पूजा सच्चे मन और सही विधि से करने से जीवन की सारी बुराइयां होलिका की अग्नि में जलकर भस्म हो जाती हैं। होलिका दहन की पूजा का विशेष पौराणिक महत्व भी बताया गया है। इस पूजा से धन, कर्ज, रोग संबंधी कई बाधाओं से मुक्ति मिल सकती है। तो आइए जानते हैं प्रत्येक राशि अनुसार होलिका दहन की पूजा में किन बातों का रखें ख्याल...
राशि अनुसार होलिका दहन
1. मेष राशि
मेष राशि के जातकों को होलिका दहन करते समय खादिर की लकड़ियों का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही अग्नि में गुड़ की आहुति दें। इससे आपको मानसिक व्यथाओं से मुक्ति मिल सकती है।
2. वृषभ राशि
इस राशि के लोगों को होलिका दहन के लिए पलाश की लकड़ियों का उपयोग करने के साथ ही मिश्री से आहुति देनी चाहिए। इसके बाद होलिका के चारों ओर 11 बार चक्कर लगाएं। इससे आपके कार्यों में आने वाले विघ्न दूर होते हैं।
3. मिथुन राशि
मिथुन राशि के व्यक्तियों को धन संबंधी परेशानियां दूर करने के लिए गेंहू की बाली अग्नि में डालनी चाहिए और उसकी 7 बार परिक्रमा करनी चाहिए।
4. कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को सफेद चावल से आहुति देने और दहन में पलाश की लकड़ी का इस्तेमाल करने से नौकरी या करियर में आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलती है। दहन के शुभ मुहूर्त का भी ध्यान रखें।
5. सिंह राशि
इस राशि के लोगों को होलिका दहन के समय अपने पितरों को याद करते हुए अग्नि में होलबान की आहुति देनी चाहिए। इसके बाद होलिका के चारों तरफ 7 बार परिक्रमा करें। इससे आपके व्यवसाय में बरकत बनी रहेगी।
6. कन्या राशि
कन्या राशि के लोग यदि अपने काम में आने वाली बाधाओं को दूर करना चाहते हैं तो होलिका दहन में पान और इलायची से आहुति दें। अपने देवी-देवताओं को याद करना न भूलें।
7. तुला राशि
इस राशि के जातकों को होलिका दहन के लिए गूलर की लकड़ियों का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही कपूर से आहुति देने के बाद हाथ जोड़कर 7 बार परिक्रमा करें। इससे आपके सभी शत्रुओं का नाश होगा।
8. वृश्चिक राशि
होलिका दहन में अपने जीवन की सभी परेशानियों को भस्म करने के लिए वृश्चिक राशि के लोग खैर की लकड़ी से होलिका दहन करें और फिर गुड़ से आहुति दें।
9. धनु राशि
धनु राशि के लोग नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति के लिए होलिका दहन के दिन भगवान विष्णु की आराधना करें और अग्नि में चने से आहुति दें।
10. मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए होलिका दहन में शमी की लकड़ियों का इस्तेमाल करना लाभकारी हो सकता है। इससे आपको सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
11. कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक धन और कर्जे से जुड़ी समस्याओं के लिए होलिका दहन की अग्नि में राई से आहुति दें। और फिर 11 बार परिक्रमा करें।
12. मीन राशि
होलिका दहन के समय पितरों को स्मरण करते हुए पीली सरसों से आहुति दें। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि का वास होगा।
Updated on:
16 Mar 2022 12:48 pm
Published on:
16 Mar 2022 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
