11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुंभ राशि में 32 दिन तक अस्त रहेगा बृहस्पति ग्रह, 4 राशि वाले हो जाएं सावधान, तुरंत करें ये उपाय

Planet Jupiter: बृहस्पति यानी गुरु ग्रह जल्द अस्त होने जा रहे हैं। इस शुभ ग्रह के अस्त होते ही कई राशि वालों की परेशानियां बढ़ जाएंगी। खासतौर से ये स्थिति कुंभ राशि वालों के लिए कष्टदायी रहेगी। क्योंकि गुरु इसी राशि में अस्त होने जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
guru ast 2022, guru grah, Jupiter combust 2022, Aquarius zodiac, kumbh rashi, rashifal,

गुरु ग्रह होने वाला है अस्त, जानिए डेट

Guru Ast 2022: ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को गुरु कहा जाता है। ये ग्रह धनु और मीन राशि का स्वामी ग्रह है। कर्क (Kark) इसकी उच्च राशि है जबकि मकर (Makar) नीच राशि। गुरु ज्ञान, शिक्षा, धन, दान, पुण्य, धार्मिक कार्य आदि का कारक माना जाता है। कहते हैं जिस व्यक्ति पर इस ग्रह की कृपा बरसती है उसका जीवन खुशहाल रहता है। वर्तमान में ये ग्रह कुंभ राशि में गोचर कर रहा है। जल्दी ही ये अस्त होने वाला है। इस ग्रह के अस्त होने की अवधि 23 फरवरी से लेकर 27 मार्च तक रहेगी। जानिए इस दौरान किन राशि के लोगों को सतर्क रहना होगा।

वृषभ राशि: गुरु सुख समृद्धि के कारक ग्रह माने जाते हैं। इनका अस्त होना वृषभ राशि वालों के कष्ट बढ़ा सकता है। इस राशि के जातकों के कई काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आएगा। मेहनत का अनुकूल फल मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। यात्रा में कष्ट प्राप्त हो सकते हैं। आपको हर काम में सावधानी बरतनी होगी।

कर्क राशि: इस अवधि में कोई भी नया काम शुरू करने से बचें। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। साझेदारी के काम में नुकसान होने की संभावना है। अकेले यात्रा करने से बचें। मानसिक तनाव ज्यादा रहेंगे। खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। नौकरी में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि: किसी खास से धोखा मिल सकता है। कार्यस्थल में आपको हर काम में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। कोई आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। सतर्क रहना आपके लिए बेहतर होगा। इस अवधि में अपने काम से काम रखें। किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें।

कुंभ राशि: गुरु इसी राशि में गोचर कर रहे हैं और इनका अस्त होना कुंभ राशि वालों के कष्ट बढ़ा सकता है। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार इस अवधि में आपको सतर्क रहने की जरूरत होगी। कई कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

क्या करें उपाय: इस 32 दिन की अवधि में प्रतिदिन गुरु के मंत्रों का जाप करें। अगर रोजाना जाप करना संभव न हो तो कम से कम हर गुरुवार को ऐसा जरूर करें। इस दौरान आने वाले प्रत्येक गुरुवार को पीली वस्तुओं का दान करें। केले के पेड़ की पूजा करें।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: शनि का अपनी प्रिय राशि कुंभ में होगा आगमन, 4 राशि वालों पर बरसेगा खूब धन