
Horoscope Today 27 April 2022: मिथुन वाले अपनी बोली से काम निकालने में रहेंगे सफल तो धनु वाले सुविधाओं के लिए खर्च करेंगे पैसा, जानिए अपनी राशि का हाल
Aaj Ka Rashifal Or Daily Horoscope 27 April 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों में प्रत्येक का एक स्वामी ग्रह बताया गया है। वहीं ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर जातकों के राशिफल का आकंलन किया जाता है। साथ ही आज शुक्र ग्रह का मीन राशि में गोचर होगा, जिसका प्रभाव अन्य राशियों पर भी पड़ेगा। तो राशि अनुसार जानिए अपना आज का राशिफल...
1. मेष राशि (Aries Horoscope)
अपने व्यवहार में संयम बनाए रखें, वरना आपके स्वभाव के कारण आपका अपने भाइयों से मनमुटाव हो सकता है। हालांकि कुछ समय से चली आ रही परेशानियों को सुलझाने में पिता की सहायता मिलेगी। व्यापारियों को ज्यादा धन के निवेश से बचना होगा, वरना धन फंसने की संभावना है। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, जिससे आपको खुशी मिलेगी और अपने मन की बात भी साझा कर पाएंगे।
2. वृष राशि (Taurus Horoscope)
साझेदारी में व्यवसाय करने वाले लोगों को हर फैसला बहुत सोच-समझकर लेना होगा, वरना जल्दबाजी से भविष्य के लिए समस्या खड़ी हो सकती है। कारोबारियों को काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
3. मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको कोई उच्च पद सौंपा जा सकता है। अपनी संतान की संगति का खास ध्यान रखें। युवा अपनी मीठी बोली से कार्यक्षेत्र में काम निकलवा पाएंगे। आज किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं लेकिन वहां बातचीत करते समय हर बात तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा।
4. कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आज अचानक से आपकी तबीयत बिगड़ सकती है, इसलिए सावधान रहें। आपकी सेहत को लेकर परिवार के लोग भी परेशान रहेंगे। आज के दिन व्यापार से जुड़ी योजनाओं को बनाने के लिए अनुकूल है जिसका लाभ आपको आगे चलकर मिलेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। जाने अनजाने में आपके द्वारा कही गई कोई बात घरवालों को बुरी लग सकती है। किसी मांगलिक उत्सव में शामिल होने पर स्वार्थ के चक्कर में ज्यादा तला-भुना ना खाएं।
5. सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज के दिन नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने या वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। किसी काम के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई और युवाओं को करियर की दिशा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपका कोई अपना ही आपको धोखा दे सकता है। जीवन से जुड़ी कुछ परेशानियों का समाधान ढूंढने में पिताजी और भाइयों की मदद लेना बेहतर रहेगा।
6. कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज के दिन वाहन चलाते समय सतर्क रहें। साथ ही यातायात के नियमों का पालन करें। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज स्थानांतरण मिल सकता है। किसी के कहने में आकर धन के निवेश से बचें। घर परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर चिंतित हो सकते हैं। अपने पिताजी की बातों को दिल से ना लगाएं।
7. तुला राशि (Libra Horoscope)
अपने अधिकारों के लिए लड़ने में कोई बुराई नहीं है। आगे बढ़ने के लिए आपको अपने अधिकारों को जानकर पदोन्नति की मांग करनी होगी। धर्म और अध्यात्म की तरफ झुकाव महसूस करेंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छा समाचार मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ने से भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
8. वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आपकी रचनात्मक सोच और दृढ़ निश्चितता कठिन से कठिन समस्या को नए तरीकों से हल करने में सहायक होगी। छात्रों को अपने मनचाहे विश्वविद्यालय में आवेदन करने पर सफलता मिल सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए परिवार के विस्तार के लिए दिन अनुकूल है। किसी भी सट्टे में निवेश से बचें।
9. धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
करियर को बेहतर बनाने के साथ ही प्रदर्शन में सुधार होगा। जीवन में बेहतर चीजों की प्राप्ति के लिए धन खर्च करने में परेशानी नहीं होगी। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। उन लोगों के साथ समय बिता कर खुशी महसूस करेंगे जिनके प्रति आपके मन में परवाह है। आप में से कुछ लोग नया वाहन प्राप्त कर सकते हैं। किसी पारिवारिक उत्सव में शामिल हो सकते हैं आज का दिन आपके और आपके प्रेमी के लिए बहुत खास हो सकता है।
10. मकर राशि (Capricorn Horoscope)
दूसरी नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों को नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों के साथ संबंध बेहतर रखें, ताकि इसका फायदा आपको भविष्य में मिल सके। घरवालों के और निकट आएंगे। संतान पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेगी। आपके पार्टनर के करियर में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।
11. कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आर्थिक तौर पर आज का दिन शुभ रहेगा। सोने या फिर इसी तरह के लंबी अवधि के निवेश के लिए भी दिन शुभ है। नौकरी पेशा लोग सहकर्मियों के सहयोग से अपना काम बना सकेंगे। विद्यार्थियों को कार्यों में मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। संतान के भविष्य के लिए किसी बीमा पॉलिसी लेने पर विचार कर सकते हैं।
12. मीन राशि (Pisces Horoscope)
किसी भी नकारात्मक विचार के आने से अपने लक्ष्य से ना भटकें। आध्यात्मिक कार्यों में थोड़ी व्यस्तता आपके विचारों को व्यवस्थित करने में मदद कर सकती है। अनुसंधान या एनालिटिक्स क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र पर अपने कामों को बनवाने के लिए वाणी में मधुरता लाएं। व्यापार में कोई भी लेनदेन करते समय सावधानी रखें। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे दलालों से बचकर रहें।
यह भी पढ़ें: चंद्र-शुक्र की कृपा से आर्थिक और वैवाहिक जीवन में मिलती है सफलता, पानी से जुड़े इन उपायों से आप इन ग्रहों को कर सकते हैं मजबूत
Updated on:
27 Apr 2022 06:57 am
Published on:
27 Apr 2022 06:53 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
