
how to please lord surya dev as well as shanidev in the same time
नवग्रहों के राजा सूर्य को सप्ताह में रविवार का दिन समर्पित है। सूर्यदेव को हमारे सुख-समृद्धि, मान-सम्मान का मुख्य कारक माना जाता है। वहीं सूर्यदेव आदि पंच देवों में भी शामिल माने गए हैं, जो कलयुग के एकमात्र दृश्य देव हैं। रविवार का दिन इन्हें समर्पित होने के कारण ही इस दिन सूर्य भगवान की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है।
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार अगर यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन में लगातार तरक्की हासिल करने के साथ ही संपत्ति में वृद्धि करना चाहते है, तो इसके लिए वह रविवार के दिन कुछ उपाय अपना सकता हैं। वहीं ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार यदि रविवार के दिन कुछ खास उपाय किए जाएं तो इससे सूर्य देवता के साथ ही शनि देवता की भी कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आज हम आपको रविवार के कुछ खास उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में मान्यता है कि इन्हें करने से घर में पैसों की कमी नहीं रहेगी और बहुत सी समस्याओं का समाधान भी होगा।
पद और प्रतिष्ठा प्राप्ति के लिए
शास्त्रों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि रविवार के दिन सूर्य व्रत करने से व्यक्ति को नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति होती है, इतना ही नहीं बल्कि मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी हासिल होती है, इसके अलावा अगर आप रविवार का व्रत करते हैं तो इससे नेत्र और चर्म रोग से छुटकारा प्राप्त होता है।
धन प्राप्ति के उपाय
अगर आप धन लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए रात के समय सोते वक्त अपने सिरहाने दूध से भरा हुआ एक गिलास रख कर सो जाएं। आप इस बात का ध्यान रखें कि दूध का गिलास इस प्रकार रखें कि यह ना गिरे। इसके बाद आप अगली सुबह यानी कि सोमवार के दिन उठ कर स्नान करने के पश्चात गिलास में भरे हुए दूध को किसी बबूल के पेड़ की जड़ पर अर्पित कर दीजिए। आपको यह उपाय 7 या 11 रविवार तक करना होगा। अगर आप विधि-विधान पूर्वक इस टोटके को कर लेते हैं तो इससे आपके धन में वृद्धि होगी।
जीवन की रुकावटें दूर करने के लिए
शास्त्रों के अनुसार यदि रविवार के दिन काले कुत्ते को रोटी, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाना डाला जाए तो इससे जीवन की बहुत सी समस्याओं का समाधान हो जाता है।
रविवार के इस उपाय से शनिदेव होंगे प्रसन्न
अगर आप रविवार के दिन तेल से बने हुए खाद्य पदार्थ गरीब लोगों को खिलाते हैं तो इससे शनि देव की कृपा दृष्टि आप के ऊपर हमेशा बनी रहती है। इसके अलावा अगर आप अपने जीवन के बुरे फल को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए रविवार के दिन काली चीजें जैसे उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल, काले चने का दान करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और इनकी कृपा से आपके जीवन की समस्याओं का अंत होगा।
पीपल के नीचे दीपक जलाने से व्यापार में मिलेगा लाभ
अक्सर व्यक्ति अपनी नौकरी या व्यापार को लेकर काफी चिंतित रहता है। अगर आपके व्यापार में कोई बाधा उत्पन्न हो रही है या फिर नौकरी के क्षेत्र में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो आप रविवार को दिन छुपते समय पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाएं, इससे आपके व्यापार में वृद्धि होगी और नौकरी से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान होगा। अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे धन, वैभव और यश में भी वृद्धि होती है।
Updated on:
08 Oct 2020 07:53 pm
Published on:
08 Oct 2020 07:46 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
