सुबह उठते ही हर व्यक्ति के मन में यही ख्याल आता है कि उसका दिन अच्छे से बीते और उसे अपने सभी कार्यों में सफलता हासिल हो। वहीं माना जाता है कि दिन की शुरूआत अच्छी हो तो पूरे दिन सकारात्मकता बनी रहती है। आपने देखा होगा कि घर के बड़े-बुजुर्ग भी सुबह उठते ही कुछ कार्यों को करने की सलाह देते हैं जो शुभ माने जाते हैं। जैसे सुबह उठकर हथेलियों के दर्शन करना। क्योंकि मान्यता है कि व्यक्ति की हथेलियों के विष्णु भगवान, माता लक्ष्मी और सरस्वती मां का वास होता है। तो अब आइए जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुबह उठते ही कौन सी चीजों को देखने से आता है दुर्भाग्य...