शास्त्रों में हमेशा से ही तुलसी को पूजनीय माना गया है। हिंदू धर्म में घरों में तुलसी का पौधा लगाने और उसकी पूजा करने से यह आपके ऊपर आने वाली विपत्तियों को दूर करने के साथ ही जीवन में सकारात्मकता लाती है। शास्त्रों में कहा गया है कि जिस घर में क्लेश, अशांति का वातावरण होता है वहां लक्ष्मी माता का वास नहीं होता। उसी प्रकार घर में लगा तुलसी का पौधा परिवार पर आने वाली मुसीबतों के बारे में पहले ही आगाह कर देता है, यानी जिस घर में दरिद्रता होती है वहां की तुलसी सूख जाती है। वास्तु शास्त्र में भी इस बात का जिक्र किया गया है कि घर में सही स्थान पर और तरीके से तुलसी का पौधा लगाने पर धन-दौलत और सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है। तो आइए जानते हैं तुलसी का पौधा लगाने के वास्तु नियम...