
17 अक्टूबर ( गुरुवार ) को करवा चौथ है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। यह व्रत पति के दीर्घायु के लिए रखा जाता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर रात में चंद्र दर्शन के बाद उसे अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।
करवा चौथ के दिन महिलाएं सजने-संवरने में जरा भी कमी नहीं रखती हैं। इस दिन मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं मेहंदी सुहागन की एक निशानी है। कहा जाता है कि हाथों में मेहंदी तब ही अच्छी लगती है, जब वह गहरी रची जाती है। अर्थात हाथों में मेहंदी का रंग गहरा होना चाहिए।
करवा चौथ के दिन अगर आप भी मेहंदी का रंग गहरा चाहते हैं तो कुछ उपाय करने होंगे। मेहंदी का रंगा गहरा करने के लिए आप इन उपायों को अपना सकते हैं...
पानी से न धोएं
जब भी आप अपने हाथों में मेहंदी लगाएं तो उसे भूलकर भी पानी न धोएं। माना जाता है कि ऐसा करने से हाथों से मेहंदी तो साफ होती ही है, साथ ही अपना रंग भी छोड़ देती है। मेहंदी हटाने के लिए हल्के हाथों का इस्तेमाल करें या बटर नाइफ का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपके हाथों में मेहंदी का रंग गहरा रहेगा।
विक्स लगाएं
अगर आप हाथों में मेहंदी लगा रही हैं तो इसे पूरी रात छोड़ दें और सुबह में हल्के हाथों से उतारें। हाथों में मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए विक्स लगाएं। माना जाता है कि विक्स लगाने से मेहंदी का रंग गहरा होता है।
लौंग की भाप लें
मेहंदी के रंग को और गहरा करने के लिए लौंग की भाप लेना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने हाथों में मेहंदी का रंग गहरा होता है।
चीनी और नीबू का घोल लगाएं
हाथों में जब मेहंदी सूख जाए तो चीनी और नीबू का घोल लगाएं। दरअसल, घोल चिपचिपा होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से मेहंदी जल्द नहीं उतरती है और रंग गहरा होता है।
Updated on:
15 Oct 2019 12:50 pm
Published on:
15 Oct 2019 12:50 pm
