26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावन माह में श्रृंगार करते समय महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो महादेव हो जाएंगे नाराज

Sawan 2019 : भगवान शिव की पूजा-पाठ करने से पहले घर की महिलाएं श्रृंगार करती हैं। श्रृंगार करते वक्त महिलाओं को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर इन बातों का ध्यान नहीं रखा गया तो भगवान शिव नाराज हो जाएंगे।

2 min read
Google source verification
sawan month

सावन माह में श्रृंगार करते समय महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो महादेव हो जाएंगे नाराज

सावन का पावन महीना ( month of sawan ) शुरू हो चुका है। इस महीने में भगवान शिव ( Lord Shiva )की पूजा की महत्ता है। ऐसा कहा जाता है कि सावन महीने में महादेव की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति की हर मनोकामनाएं पूरी होती है और अच्छे फल की प्राप्ति होती है। सावन का महीना अन्य महीनों की अपेक्षा भगवान शिव की पूजा के सलिए खाश होता है। इस महीने में भगवान शिव की आराधना करके प्रसन्न किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें-Sawan 2019 : एक ऐसा धाम, जहां सालोभर गंगाजी स्वयं करती हैं शिवलिंग पर जलाभिषेक

सावन महीना में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महिलाएं हर तरह की उपाय करती हैं। अक्सर हम अपने घरों में देखते हैं कि भगवान शिव की पूजा-पाठ करने से पहले घर की महिलाएं श्रृंगार करती हैं। श्रृंगार करते वक्त महिलाओं को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर इन बातों का ध्यान नहीं रखा गया तो भगवान शिव नाराज हो जाएंगे।

सावन महीने में महिलाएं श्रृंगार करते वक्त महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

काली बिंदी ना लगाएं

सावन महीने में महिलाएं श्रृंगार करते वक्त लाल या हरी रंग की बिंदी लगाएं। इस दौरान काली बिंदी भूलकर भी काली बिंदी न लगाएं।

सिंदूर

सावन महीने में महिलाएं अगर अपने मांग में सिंदूर भर रही हैं तो वो चटक लाल रंग का सिंदूर लगाएं। माना जाता है कि चटक लाल रंग का सिंदूर लगाने से पति की आयु लंबी होती है और भोलेनाथ प्रसन्न रहते हैं।

मेहंदी

सावन के पावन महीने में मेहंदी का अपना अलग ही महत्व है। इस महीने में नवविवाहिता अपने हाथों में मेहंदी लगाती हैं तो उसका पति उसको उतना ही अधिक प्रेम करता है। ध्यान रहे कि सावन महीने में अपने हाथों में मेहंदी लगा रही हैं तो आप महादेव का चित्र जरूर बनाएं। ऐसा करने से भगवान शिव आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण करेंगे।

काली साड़ी ना पहने

सावन महीने में सुहागिन महिलाएं भूलकर भी काली साड़ी ना पहनें। हो सकते तो सावन महीने में लाल या हरा रंग के ही साड़ी धारण करें। अगर आप सावन महीने में काले रंग का कपड़ा धारण करते तो भगवान शिव नाराज हो जाएंगे और अशुभ फल की प्राप्ति होती है।