19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन पापों को भगवान शि‍व नहीं करते माफ, देते हैं कठोर दंड

Lord Shiva : भोलेनाथ जितनी जल्दी खुश होते हैं, उतनी ही जल्दी नाराज भी हो जाते हैं।

2 min read
Google source verification
Lord Shiva

इन पापों को भगवान शि‍व नहीं करते माफ, देते हैं कठोर दंड

भगवान शिव ( Lord Shiva ) के पावन महीना सावन ( Sawan 2019 ) में अगर आप चाहते हैं कि भगवान शिव आपसे खुश रहें और किसी भी हाल में आप उनके गुस्से का शिकार न हों, तो जाने अनजाने में भी इस तरह की गलती करने की कोशिश ना करें। अगर आप इस तरह की गलतियां करते हैं तो भगवान शिव आपको कभी माफ नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें- जानिए कहां स्थित हैं विश्व की सबसे बड़ी शिव की 9 प्रतिमाएं

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भोलेनाथ जितनी जल्दी खुश होते हैं, उतनी ही जल्दी नाराज भी हो जाते हैं। खासतौर पर भगवान शिव वैसे लोगों पर जल्द नाराज होते हैं जो बेईमानी और धोखेबाजी करते हैं।

... तो आइये जानते हैं कि भगवान शिव कौन सा पास करने पर माफ नहीं करते हैं।

शादी तोड़ने की काशिश : भगवान शिव वैसे लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं, जो रिश्ते में ईमानदारी नहीं रखते हैं। खासकर वैसे लोग, जो दूसरे की शादीशुदा जिंदगी तोड़ने की कोशिश करते हैं।

पैसों की धोखेबाजी : दूसरों का धन अपना बनाने के लिए, जो लोग हैराफेरी करते हैं, धन-संपत्ति लूटते हैं, वैसे लोगों से भगवान शिव नाराज रहते हैं।

कष्ट देना : दूसरे को कष्ट देना या किसी तरह का नुकसान पहुंचाना भी पाप है। ऐसे लोगों को भगवान शिव कभी माफ नहीं करते हैं।

गलत रास्ता अपनाना : जो लोग बुराई का साथ नहीं छोड़ते हैं, वैसे लोगों से भी भोलेनाथ नाराज रहते हैं। महादेव उन्हें कभी माफ नहीं करते हैं।

बुरी सोच : किसी के बारे में गलत सोच रखना भी पाप है। ऐसे में अगर किसी के बारे में बुरी सोच रखते हैं, तो भी भगवान शिव नाराज हो जाते हैं।

महिला को कुवचन : किसी भी महिला को कटु वचन नहीं बोलना चाहिए। भगवान शिव के नजर में वह अक्षम्य अपराध है।

झूठ बोलना : माना जाता है कि अगर झूठ बोलने से किसी की जान बच जाए, तो वह पाप नहीं होता है लेकिन किसी को हानि पहुंचाने की नीयत से अगर झूठ बोला जाए तो वह अक्षम्य पाप होता है।

अफवाह फैलाना : किसी के मान-सम्मान को हानि पहुंचाने की नीयत से अफवाह फैलाना भी एक अक्षम्य पाप है।