25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंगल ग्रह 42 दिन तक धनु राशि में करेगा गोचर, 7 राशि वालों का चमकाएगा करियर

Mangal Gochar 2022: मंगल का धनु राशि में गोचर मेष, मिथुन, कन्या समेत कई राशि वालों के लिए खास होने वाला है। इस दौरान हर राशि के लोगों को उनकी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

2 min read
Google source verification
mars_transit_2022.jpg

मंगल ग्रह 42 दिन तक धनु राशि में करेगा गोचर, 7 राशि वालों का चमकाएगा करियर

Mangal Rashi Parivartan 2022: ऊर्जा और साहस का कारक ग्रह मंगल 16 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक धनु राशि में गोचर रहेगा। धनु मंगल के मित्र ग्रह गुरु की राशि है। मंगल का इस राशि में गोचर करना एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है। मंगल ग्रह इस राशि में काफी प्रभावशाली हो जाता है। जिस कारण सभी राशि के लोगों के जीवन में इस दौरान बड़े बदलाव आने के आसार रहेंगे। इस अवधि में लोगों के अंदर एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलेगी। जानिए किन राशि वालों के लिए ये गोचर सबसे खास साबित होने वाला है।

मेष राशि वालों के लिए ये गोचर काफी शुभ रहेगा। बता दें कि मंगल इस राशि के स्वामी ग्रह हैं। इस दौरान किए गए प्रयासों का आपको उत्तम फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। नई परियोजनाओं को इस दौरान शुरू करने की पहल कर सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति भी मिल सकती है। खर्चों पर काबू करने में आप सफल रहेंगे।

मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय काफी अनुकूल साबित होगा। खासकर करियर में आपको इस दौरान अच्छी ग्रोथ मिलने के आसार रहेंगे। आपका प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा और हर क्षेत्र में आपको सफलता मिलने की संभावना रहेगी। कड़ी मेहनत से आप कुछ भी हासिल करने में सफल रहेंगे। इस अवधि में आपको अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा। लेकिन निवेश के समय आपको सजग रहने की जरूरत होगी।

कर्क राशि वालों का भाग्य इस अवधि में प्रबल रहेगा। इस दौरान आप अच्छे परिणामों को प्राप्त करने के लिए अधिक प्रयास करते नजर आएंगे। आपको नौकरी से संबंधित सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। मेहनत का इस अवधि में पूर्ण फल मिलता हुआ नजर आ रहा है। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। धन का संचय कर पाने में आप सफल रहेंगे।

सिंह राशि वालों के लिए ये अवधि काफी अनुकूल रहने वाली है। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई मौके हाथ लग सकते हैं। कार्य में सफलता मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं। व्यावसायिक दृष्टिकोण से ये अवधि आपको लाभ प्राप्त करने वाली साबित होगी। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: Astrology Upay: धन में वृद्धि के लिए ज्योतिष शास्त्र में बताए जाते हैं ये उपाय

कन्या राशि वालों के लिए मंगल का गोचर काफी शुभ साबित होगा। निवेश से लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। करियर के लिहाज से देखा जाए तो कन्या राशि के जातक पेशेवर जीवन में मंगल गोचर के दौरान तरक्की कर सकते हैं। इस अवधि में आप नई रणनीतियों का निर्माण करते नजर आएंगे।

तुला राशि वालों का इस अवधि में मनोबल काफी ऊंचा रहेगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अच्छी नौकरी के ऑफर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक तौर पर यह अवधि आपके लिए सकारात्मक रहेगी और आप इस दौरान निवेश से संतोषजनक लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।

धनुराशि वालों के लिए ये अवधि काफी अनुकूल रहेगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना है। करियर में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है। निवेश के लिए समय काफी अच्छा दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें: तिलों का रहस्य: लड़कियों के शरीर पर इन हिस्से में मौजूद काले तिल उन्हें बनाते हैं भाग्यवान