नई दिल्लीPublished: Sep 22, 2022 11:53:25 am
Tanya Paliwal
Ghatasthapana 2022: नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। शास्त्रों के अनुसार शुभ मुहूर्त में ही कलश स्थापना करने को बहुत महत्व दिया गया है। साथ ही कलश स्थापित करते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी है।
Navratri Ghatasthapana 2022 Muhurat And Rules: इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत सोमवार, 26 सितंबर 2022 को होगी। नवरात्रि के पहले दिन प्रतिपदा तिथि पर घरों में घट या कलश स्थापना की जाती है। घटस्थापना के बाद नौ दिनों तक मां दुर्गा की विधिवत पूजा और आरती की जाती है। मान्यता है कि मंगल कार्य के प्रतीक माने जाने वाले कलश की घर में स्थापना करने से सुख-समृद्धि का वास होता है। आइए जानते हैं घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और इससे जुड़े कुछ खास नियम...