Vastu Shastra: समय को बड़ा बलवान बताया जाता है। समय का हर क्षण इंसान के जीवन में विशेष महत्व रखता है। समय के मुताबिक चलना और समय से साथ हर काम पूरा करना हर व्यक्ति को आना चाहिए। वहीं घड़ी जो हमें हर पल का हिसाब देती है, वास्तु शास्त्र के अनुसार वह केवल एक समय देखने वाली एक मशीन ही नहीं है, बल्कि इंसान के जीवन पर घड़ी का खास प्रभाव होता है। इसलिए वास्तु अनुसार घर या दफ्तर में घड़ी लगाने की दिशा और स्थान को बहुत महत्व दिया गया है। अन्यथा आपके जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि घड़ी को किस दिशा में लगाना सही और कहां गलत माना गया है...