
Numerology Horoscope 12 December 2022 : अंकज्योतिष को भी ज्योतिषशास्त्र का ही एक और भाग माना जाता है। इसकी मदद से भी किसी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। जिस तरह कुंडली में ग्रहों की स्थिति व्यक्ति के बारे में बताती है उसी प्रकार अंक ज्योतिष में जातक का मूलांक उसके बारे में कई जानकारियों प्रदान करता है। यहां हर अंक का एक विशेष ग्रह कारक माना जाता है।
अंकशास्त्र में मूलांक निकालने के लिए जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक को जोड़ने के पश्चात जो भी अंक आए उन अंको को तब तक जोड़ा जाता है जब तक वह सिंगल डिजीट का अंक न हो जाए, इसके बाद जो सिंगल डिजीट का अंक प्राप्त होता है वहीं जातक का मूलांक माना जाता है और वहीं जातक का भाग्यांक भी होता है। तो चलिए आज हम अंक ज्योतिष के जानकार बीडी श्रीवास्तव से जानते हैं कि सोमवार, 12 दिसंबर का दिन 1 से 9 तक के मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा?
मूलांक 1- दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। साथियों का सहयोग के अलावा अधिकारियों का सानिध्य मिलेगा। जिसके चलते आपके कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य शुरु करने से व्यापार में लाभ के अवसर आएंगे। व्यापारिक यात्रा के बीच परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा।
मूलांक 2- दिन सामान्य रहेगा। जोखिम भरे मामलों में निर्णय अभी रोक दें। नई योजनाओं पर कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य शुरु हो सकता हैं। व्यापार में लाभ के अवसर को देखते हुए यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के सहयोग के चलते दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
मूलांक 3- दिन खुशनुमा रहेगा। अधिकारियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का साथ मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य शुरु कर सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण के बीच उपहार आदि की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता के साथ ही सेहत ठीक रहेगी।
मूलांक 4- दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। बनते हुए कार्यों के दौरान कार्यक्षेत्र और व्यापार में बाधाएं आ सकती हैं। नई योजनाओं पर कार्य शुरु करने से बचें। विरोधियों की सक्रियता के बीच विवादों की स्थिति से दूर रहें। व्यर्थ के कार्यों में समय लगाएं। परिवार का सहयोग और दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
मूलांक 5- दिन खुशनुमा रहेगा। धन लाभ के अवसर के बीच व्यापार में उन्नति के अवसर आएंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण की अनुकूलता के बीच नई योजनाओं पर कार्य शुरु कर सकते हैं। परिवार में खुशियों के साथ ही दांपत्य जीवन में भी मधुरता रहेगी। सौम्यता बनाए रखें।
मूलांक 6- दिन सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव के चलते कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसरों की कमी के बीच व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
मूलांक 7- दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखते हुए कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह जरूर लें। विवादों की स्थिति से दूर रहें क्योंकि विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। परिवार का सहयोग के चलते अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।
मूलांक 8- दिन खुशनुमा रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य शुरु कर सकते हैं। संयम से कार्य करेंगे तो आपको कार्यक्षेत्र और व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। धन लाभ के अवसर सामने आने के साथ ही परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ने के अलावा सामाजिक कार्यों में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है।
मूलांक 9- दिन व्यस्तता भरा रहेगा। विवादों की स्थिति से दूर रहते हुए कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत अधिक करनी होगी। मेहनत से किए गए कार्यों के शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। बेकार के कार्यों में समय न गवाएं। नई योजनाओं पर कार्य शुरु कर सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले जानकारों की सलाह लें। दांपत्य जीवन में मधुरता के साथ ही परिवार में भी खुशियों का वातावरण रहेगा।
Published on:
11 Dec 2022 06:45 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
राशिफल 2026
