28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Numerology 14 December 2022: इन मूलांक वालों की जिंदगी में आने वाला है बदलाव

अंकज्योतिष 14 दिसंबर 2022: अंकज्योतिष को ज्योतिषशास्त्र का ही एक भाग माना जाता है। इसकी मदद से भी किसी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। जिस तरह कुंडली में ग्रहों की स्थिति व्यक्ति के बारे में बताती है उसी प्रकार अंक ज्योतिष में जातक का मूलांक उसके बारे में कई जानकारियों प्रदान करता है।

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Dec 13, 2022

numerology-14_december_2022.jpg

Numerology Horoscope 14 December 2022 : अंकज्योतिष को भी ज्योतिषशास्त्र का ही एक और भाग माना जाता है। इसकी मदद से भी किसी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। जिस तरह कुंडली में ग्रहों की स्थिति व्यक्ति के बारे में बताती है उसी प्रकार अंक ज्योतिष में जातक का मूलांक उसके बारे में कई जानकारियों प्रदान करता है। यहां हर अंक का एक विशेष ग्रह कारक माना जाता है।

अंकशास्त्र में मूलांक निकालने के लिए जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक को जोड़ने के पश्चात जो भी अंक आए उन अंको को तब तक जोड़ा जाता है जब तक वह सिंगल डिजीट का अंक न हो जाए, इसके बाद जो सिंगल डिजीट का अंक प्राप्त होता है वहीं जातक का मूलांक माना जाता है और वहीं जातक का भाग्यांक भी होता है। तो चलिए आज हम अंक ज्योतिष के जानकार बीडी श्रीवास्तव से जानते हैं कि बुधवार, 14 दिसंबर का दिन 1 से 9 तक के मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा?

मूलांक 1:दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। विवादों की स्थिति से दूर रहें क्योंकि आपके लिए कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण अनुकूल कम ही रहेगा। बड़े निर्णयों को फिलहाल टाल दें। वाणी पर नियंत्रण रखते हुए क्रोध लगाम लगाएं। साथ ही वाहन संभल कर चलाएं। नया कार्य शुरु करने से पहले किसी जानकार से चर्चा अवश्य कर लें। परिवार के सहयोग के बीच व्यय की अधिकता रहेगी। समय बर्बाद न करें।

मूलांक 2:दिन मिला जुला रहेगा। नई योजनाओं को शुरु करने से बचें, इसका कारण ये है कि कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों और अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। जल्दबाजी से बचने के साथ ही प्रतिस्पर्धा की स्थिति से भी दूर रहें। व्यय की अधिकता के बीच विरोधियों से सावधान रहें। परिवार का सहयोग से दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 3:दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि के बीच आपके कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। जोखिम भरे फैसले अभी न लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। व्यय की अधिकता के बीच परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव के बीच वाहन का प्रयोग सर्तकता से करें।

मूलांक 4:दिन खुशनुमा रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना के बीच कार्यक्षेत्र और व्यापार में भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहते हुए एकाग्रता बनाए रखें। व्यय की अधिकता के बीच महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य लें। परिवार का सहयोग दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ाएगा।

मूलांक 5: दिन सामान्य रहेगा। भावुकता में आकर निर्णय न लें। और संयम से कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य करें। किस अनुभवी की सलाह के बाद ही नई योजनाओं पर कार्य शुरु करें। व्यापार में हानि की संभावना के बीच मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित होने से बने तनाव के चलते वाहन को सावधानी से चलाएं।

मूलांक 6:दिन मिला जुला रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य शुरु करने की संभावना के बीच कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आने के साथ ही कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकतीं हैं। भावुकता में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मूलांक 7:दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। साथियों से अनबन के बीच आपके कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण अनुकूल कम ही रहेगा। विवादों की स्थिति से दूर रहते हुए व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। व्यापार में कम ही अवसर लाभ के सामने आएंगे। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सतर्कता से करें।

मूलांक 8:उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। मन प्रसन्न रहने के साथ ही कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना के साथ ही व्यापार में लाभ के अवसर भी सामने आएंगे। आर्थिक मामलों में सफलता के बीच जोखिम भरे मामलों को लेकर सतर्क रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 9:दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सामने आ रहीं समस्याओं का समाधानहोगा। व्यापार में लाभ के अवसर के बीच प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यय की अधिकता के बावजूद परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। सामाजिक कार्यों में गतिविधियां बढ़ेंगी, लेकिन खानपान पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।