
Ank Jyotish 23 September 2022: इस तारीख को जन्मे लोग उठा पाएंगे आज जमकर लाभ!
Numerology Prediction For 23 September 2022: अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक किसी व्यक्ति की बर्थ डेट यानी जन्म तारीख का योग मूलांक कहलाता है। वहीं अंक ज्योतिष में किसी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर उसके स्वभाव, करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन आदि से जुड़ी बातों के बारे में बताया जा सकता है। तो आइए जानते हैं सभी 1 से 9 मूलांक वालों के लिए शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा…
मूलांक 1 (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
इस मूलांक के लोगों को आज धन लाभ होगा। वाहन सुख मिल सकता है। अपना मकान खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आज का दिन मिलेजुले अवसर प्रदान करेगा।
मूलांक 2 (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
काम को लेकर लापरवाही ना बरतें। भविष्य की चीजों के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मूलांक 3 (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
आज का दिन इस मूलांक वालों के लिए शुभ रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। खर्चे बढ़ सकते हैं। व्यापारिक लाभ होगा। आपके ऊपर नई जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
मूलांक 4 (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)
इस मूलांक के व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद साबित हो सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। रिस्क लेने से बचें। मौसम में परिवर्तन का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
मूलांक 5 (जन्म तारीख 5, 14 और 23)
आर्थिक लाभ के साथ साथ पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के योग बनते नजर आ रहे हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
मूलांक 6 (जन्म तारीख 6, 14 और 24)
इस मूलांक के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कलात्मक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक और प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।
मूलांक 7 (जन्म तारीख 7, 16 और 25)
आज के दिन आपके अंदर नई ऊर्जा आएगी। पति-पत्नी के बीच का रिश्ता मजबूत होगा। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा।
मूलांक 8 (जन्म तारीख 8, 17 और 26)
कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए गए काम को सराहा जाएगा। आध्यात्मिक चीजों की तरफ झुकाव बढ़ेगा। यह समय आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे।
मूलांक 9 (जन्म तारीख 9, 18 और 27)
शिक्षा के चित्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य सफल होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
यह भी पढ़ें - राशिफल 23 सितंबर 2022: धन और परिवार के मामले में कैसा बीतेगा शुक्रवार का दिन, पढ़ें पूरा राशिफल
Updated on:
22 Sept 2022 05:24 pm
Published on:
22 Sept 2022 05:23 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
