22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक रुपये का सिक्का आपकों बन सकता है करोड़पति, जानें कैसे

सफलता को पाने के लिए सिर्फ मेहनत की ही जरुरत नहीं रहती बल्कि आपकी किस्मत का साथ भी आपके साथ होना चाहिए।

2 min read
Google source verification
coins.jpg

जीवन में हर व्यक्ति अधिक से अधिक धन कमाना चाहता है। इसके लिए बहुत से लोग जी तोड़ मेहनत भी करते हैं लेकिन हर कोई कामयाब नहीं होता है। बहुत ही कम लोग अमीर बन पाते हैं। असल में किसी भी सफलता को पाने के लिए सिर्फ मेहनत की ही जरुरत नहीं रहती बल्कि आपकी किस्मत का साथ भी आपके साथ होना चाहिए।


अगर आप भी अमीर बनना चाहते हैं तो हम आपको एक रुपये के सिक्के के प्रभावशाली उपाय यहां बता रहे हैं। अगर आप इस उपाय को विश्वास और श्रद्धा के साथ करेंगे तो आपको जरूर लाभ मिलेगा। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...


अगर आपके घर में आर्थिक तंगी रहती है तो आप एक रुपये के सिक्के का यह उपाय करें। शुक्रवार की शाम को स्नान आदि करके पूजन स्थल पर एक जल भरा कलश स्थापित करें तथा उस पर रोली से एक स्वस्तिक भी बनाएं। इसके बाद आप इस कलश में एक रुपये का सिक्का डाल दें। अगले दिन सिक्का निकाल कर यह जल किसी पवित्र स्थान पर विसर्जित कर दें। ऐसा आप हर शुक्रवार को करें। यह उपाय आपकी आर्थिक हालत को सही करता है तथा आके पास धन आने लगता है।


यदि आप चाहते हैं की आपके घर में पैसे की कमी न हो तो आप अपने पूजन स्थल पर एक कलश स्थापित करें तथा उसमें दूर्वा और चावल भर दें। इसके बाद इस कलश को प्रतिदिन पूजन के समय आरती या धूप दिखाएं। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है तथा आपके घर में अपनी अनंत कृपा करती है।


अगर आप चाहते हैं कि घर में पैसा अत रहे और घर की सभी नकारात्मकता भी निकल जाए तो इसके लिए आप शाम के समय प्रतिदिन अपने घर के मुख्य दरवाजे की खूंट पर एक चौमुखा दीपक जला दें और इस दीपक में एक रुपये का सिक्का भी डाल दें। माना जाता है कि ऐसा करने से आपके घर में कभी धन की कमी नहीं हो होगी और आपको नए अवसर भी प्राप्त होते रहेंगे।