10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हस्तरेखा शास्त्र: बेहद खर्चीले होते हैं ये लोग, नहीं संभाल पाते हैं धन

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ की रेखाओं और कुछ लक्षणों के आधार पर उसके जीवन में धन की स्थिति के बारे में पता लगाया जा सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification
hast rekha gyan, palmistry money line, money line in hand astrology, hatheli me dhan ki rekha, finance line in palmistry, fate line to saturn mount,

हस्तरेखा शास्त्र: बेहद खर्चीले होते हैं ये लोग, नहीं संभाल पाते हैं धन

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ को देखकर उसके जीवन में आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी मिल सकती है। वहीं जीवन में धन की स्थिति का पता लगाने के लिए मनुष्य की हथेली के बीच का हिस्सा महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि जिन लोगों के हाथ में हथेली के बीच का भाग काफी गहरा यानी हाथ के बीच में बड़ा गड्ढा होता है तो ऐसे लोगों के जीवन में बड़ी मुश्किल से पैसा आता है। वहीं ये लोग अपनी आमदनी से अधिक खर्च करने वाले होते हैं। हालांकि हथेली के बीच का भाग ज्यादा गहरा न होना सही माना जाता है।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि भाग्य रेखा अस्पष्ट न हो, टूटी-फूटी हुई हो या भाग्य रेखा शनि पर्वत पर न पहुंचकर केवल हृदय रेखा तक ही पहुंचती है तो ऐसे लोगों को जीवन में आमदनी के कुछ ज्यादा स्रोत प्राप्त नहीं होते हैं।

व्यक्ति की हथेली में ऊर्ध्वगामी यानी ऊपर की ओर बढ़ने वाली रेखाएं धन के आगमन का संकेत देती हैं। इसके अलावा माना जाता है कि जिन लोगों की हथेली तो पतली हो और उंगलियों के बीच में ज्यादा खाली जगह हो तो इन व्यक्तियों के हाथों में भी पैसा ज्यादा समय तक नहीं टिक पाता है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 27 अगस्त 2022: आज इन 5 राशि वालों पर मेहरबान होने वाले हैं शनिदेव, जानें कैसा रहेगा आज का दिन