3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेहद टैलेंटेड माने जाते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग, हर जगह लहराते हैं अपना परचम

Numerology: इस मूलांक के लोग नई-नई योजनाओं से खूब पैसा कमाते हैं। इन्हें किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं होता। ये नौकरी से ज्यादा बिजनेस करना पसंद करते हैं।

2 min read
Google source verification
numerology.jpg

बेहद टैलेंटेड माने जाते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग, हर जगह लहराते हैं अपना परचम

अंक ज्योतिष अनुसार व्यक्ति जिस तारीख को पैदा हुआ है उससे उसके स्वभाव और जीवन के बारे में जाना जा सकता है। जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 होती है उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लोगों पर बुध ग्रह का प्रभाव रहता है। जिस वजह से ये लोग अत्याधिक बुद्धिमान होते हैं। ये नई-नई योजनायें बनाने में माहिर होते हैं। ये शारीरिक श्रम की अपेक्षा मानसिक श्रम में अधिक विश्वास रखते हैं। इन्हें बदलाव पसंद होता है। ये एक काम को लंबे समय तक नहीं कर सकते। ये कर्मशील होते हैं। जानिए और क्या खूबी होती है इस मूलांक के लोगों में।

मूलांक 5 वाले लोग नई-नई योजनाओं से खूब पैसा कमाते हैं। इन्हें किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं होता। ये नौकरी से ज्यादा बिजनेस करना पसंद करते हैं। ये जोखिम लेने से नहीं घबराते। ये पैसा बनाने में माहिर होते हैं। ये हर काम अपने तरीके से करना पसंद करते हैं। इन्हें अपने काम में किसी की भी दखलअंदाजी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। ये अपनी बुद्धि के बल पर खूब पैसा और नाम कमाते हैं।

इस मूलांक के लोग जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता हासिल करके ही दम लेते हैं। ये अपने लोगों को खुश रखने की हर संभव कोशिश करते हैं। ये सभी की नजरों में आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। जिस कारण समाज में इनकी छवि काफी अच्छी होती है। इनके मित्र काफी जल्दी बन जाते हैं और इनके प्रति पूरी तरह से समर्पित होते हैं।

इस मूलांक के लोगों का गुस्सा काफी तेज होता है। ये गुस्से में अपने आगे किसी की नहीं सुनते। सफलता मिलने के बाद ये कई बार अहंकारी भी हो जाते हैं। इनकी लव लाइफ उतनी अच्छी नहीं चलती। इन्हें प्रेम संबंधों के लेकर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इनकी मैरिड लाइफ सुखद रहती है।
यह भी पढ़ें: 2022 में 4 राशियों पर रहेगी शनि की ढैय्या तो 4 पर शनि साढ़े साती, देखें कहीं आपकी राशि तो इसमें नहीं