
पापी ग्रह राहु मेष, वृषभ और कन्या राशि वालों को करेगा परेशान, इन उपायों से मिलेगी राहत
वैदिक ज्योतिष में राहु को सभी नौ ग्रहों में से एक माना जाता है। लेकिन इसका कोई भौतिक अस्तित्व नहीं होता है। लेकिन ज्योतिष दृष्टि से इसका खास महत्व माना जाता है। शनि के बाद राहु ग्रह सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। इसे अपनी राशि बदलने में करीब डेढ़ साल का समय लग जाता है। वर्तमान में ये ग्रह वृषभ राशि में गोचर कर रहा है लेकिन 12 अप्रैल से ये मेष राशि में गोचर करने लगेगा। जानिए किन राशि वालों को इस गोचर से परेशानी महसूस होगी।
मेष राशि: इस राशि वालों के पारिवारिक जीवन और पेशेवर जीवन में उथल-पुथल रहने वाली है। आप इस समय नौकरी तक गंवाने की स्थिति में आ सकते हैं। आपको यह सलाह दी जाती है कि इस दौरान किसी भी तरह का निवेश न करें और हर काम में सावधानी बरतें। वाणी में कटुता आ सकती है। आप इस वक्त खुद को थोड़ा भ्रमित और विचलित महसूस कर सकते हैं। इस दौरान आपके स्वास्थ्य में भी फर्क पड़ने की आशंका है। आपके खर्च
अचानक से बढ़ सकते हैं।
उपाय- चार शनिवार लगातार एक मिट्टी के बर्तन में जौ भरकर बहते हुए पानी में प्रवाहित करें।
वृषभ राशि: इस दौरान आप खुद को खोया हुआ और भ्रमित महसूस कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं। बिजनेस जातकों को नुकसान होने की संभावना है। अगर कोई भी काम सोच समझकर करेंगे तो लाभ अवश्य मिलेगा। नए दोस्त बनाते समय सावधानी बरतें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
उपाय- प्रतिदिन अपने माथे पर चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलें।
कन्या राशि: आपको इस अवधि में भटकाव और भ्रम का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थव पर आपका बॉस के साथ टकराव भी हो सकता है। इस अवधि के दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पेशेवर जीवन में आपको सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको यह सलाह दी जाती है कि इस दौरान आर्थिक लेन-देन करने में सावधानी बरतें।
उपाय- प्रतिदिन अपने माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
यह भी पढ़ें: भूलकर भी घर में न लगाएं 7 घोड़ों की ऐसी तस्वीर, फायदा होने की बजाय हो सकता है नुकसान
Published on:
31 Mar 2022 04:50 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
