6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्यार में सफलता पाने के लिए रविवार के दिन करें ये उपाय, मिलेगी सफलता

प्यार में सफलता पाने के लिए रविवार के दिन करें ये उपाय, मिलेगी सफलता

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Mar 30, 2019

sunday ke upay

रविवार का दिन सूर्यदेवता को समर्पित होता है। सूर्य की मौजूदगी मनुष्य के लिए बहुत ही जरुरी होती है, यदि कहें की सूर्य के बीना मनुष्य का कोई अस्तित्व नहीं है तो यह गलत नहीं होगा। ज्योतिष के अनुसार जिस व्यक्ति का रविवार के दिन जन्म होता है वह भाग्य का बहुत ही धनी माना जाता है। उसे हर कार्य में सफलता मिलती है। रविवार के स्वामी ग्रह सूर्य देवता माने जाते हैं और सूर्य को भाग्य, सरकारी नौकरी, व शुभता का प्रतिक माना जाता है।

इस‍ दिन अगर पूर्व दिशा से किसी यात्रा की शुरुआत करें तो जातक सफलता जरुर प्राप्त होती है। सूरज की आती किरणों से अगर कोई कुछ मांगे तो उसकी हार्दिक इच्‍छा जरूर पूरी होती है। यदि कोई प्रेमी प्यार में सफलता प्राप्त करना चाहता है तो उसे सूर्य से प्रार्थना करनी चाहिए। इसके अलावा रविवार के दिन कुछ उपाय कर भाग्य बदल सकते हैं...

1. रविवार के दिन तांबे या अन्य सिक्के को बहते पानी में प्रवाहित करें।

2. चावल में दूध और गुड़ मिलाकर खाएं। गेहूं और गुड़ को लाल कपड़े में बांधकर दान करें। सूर्य को उच्च करने के लिए बहते जल में गुड़ और चावल प्रवाहित करें।

3. यूं तो हर दिन सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए लेकिन फिर भी यदि हर दिन आपको समय नहीं मिल पा रहा तो रविवार के दिन सुबह सूर्य को अर्घ्य देना उत्तम होता है।

4. घर में हमेशा बनी रहे सुख-शांति इसके लिए रविवार के दिन हरिवंशपुराण का पाठ करें।

5. लंबे समय से कोई संकल्प पूरा नहीं हो रहा हो तो रविवार के दिन तांबे के दो बराबर के टुकड़े लें। इनमें एक को मन में कोई भी संकल्प लेकर बहते पानी में बहा दें।

6. दूसरा टुकड़ा हमेशा अपनी जेब या पर्स में साथ रखें।

7. हृदय रोग, पेट के रोग, आंखों की तकलीफ, झूठे आरोप या धन हानि हो तो तांबा या गेहूं का दान करें।

8. रविवार के दिन कोई भी काम शुरू करने से पहले गुड़ या मिठाई खाएं और पानी पिएं।