
Astro Tips: हथेली समेत शरीर के इस भाग पर धार्मिक टैटू बनवाना नहीं माना जाता शुभ, जानिए ग्रहों और भाग्य से है इसका कैसा संबंध
टैटू बनवाना आज के समय में एक चलन बन गया। लोग अपना नाम लिखवाने के अलावा अपने करीबियों, प्रेमी-प्रेमिकाओं या फिर पसंदीदा सेलिब्रिटी के टैटू बनवाने लगे हैं। इसके साथ ही बहुत से लोग किसी भगवान का चित्र, मंत्र या धार्मिक चिन्हों के टैटू भी बनवाते हैं। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी धार्मिक डिजाइन का टैटू बनवाते समय कुछ सावधानियां रखने की जरूरत है क्योंकि इसका प्रभाव आपके मन, मस्तिष्क और जीवन पर भी पड़ता है। तो आइए जानते हैं धार्मिक चिन्हों के टैटू बनवाते समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए...
टैटू बनवाते समय इन बातों का ख्याल रखें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने शरीर पर किसी धार्मिक चिन्ह, मंत्र या भगवान का चित्र जैसे टैटू बनवा रहे हैं तो इन्हें हथेली और पैर पर बनवाना शुभ नहीं माना जाता क्योंकि धार्मिक टैटू ऐसी जगह बनवाने चाहिए जहां गंदगी ना होती हो। जबकि हथेली पर धार्मिक टैटू बनवाने से उस पर धूल-मिट्टी या खाना खाते समय जूठन लगती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आप अपने हाथ, पीठ या कमर पर धार्मिक टैटू बनवा सकते हैं। साथ ही यह ध्यान रखें कि किसी धार्मिक चिन्ह जैसे स्वास्तिक या किसी मंत्र का टैटू बनवा रहे हैं तो उसकी आकृति और शब्दों में अशुद्धियां नहीं होनी चाहिए। अन्यथा ज्योतिष अनुसार इससे आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है।
यह भी पढ़ें: Guru Pushya Nakshatra 2022: 28 जुलाई को बन रहा है गुरु पुष्य योग, ज्योतिष अनुसार जानिए इस श्रेष्ठ नक्षत्र में जन्मे लोगों की खासियत
Updated on:
27 Jul 2022, 1:34 PM IST
Published on:
27 Jul 2022, 1:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.