जानकारों के अनुसार रुद्राक्ष को लाल धागे या पीले धागे में पहनना चाहिए। इसे पूर्णिमा, अमावस्या या सोमवार को धारण करना श्रेष्ठ माना गया है। रुद्राक्ष एक, सत्ताईस, चौवन या एक सौ आठ की संख्या में धारण करना चाहिए। इसको धारण करने के बाद मांस और मदिरा का सेवन ना करें। रुद्राक्ष को धातु के साथ धारण करना और भी अच्छा माना गया है। रुद्राक्ष को सोने और चांदी के अलावा तांबे के साथ भी इसे धारण किया जा सकता है। ध्यान रहे दूसरे व्यक्ति के द्वारा धारण की गई रुद्राक्ष की माला नहीं पहनना चाहिए, वहीं रुद्राक्ष को सोते समय उतार देना चाहिए।