
सावन 2019 : 125 साल बाद हरियाली अमावस्या पर पंच महायोग का संयोग
17 जलाई से सावन ( savan ) माह की शुरुआत हो रही है। इस दिन वज्र और विष कुंभ योग भी बन रहा है। बता दें कि इस बार सावन में चार सोमवार पड़ेंगे, इसके साथ ही 15 अगस्त को रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस एक साथ मनेगा। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सावन पूर्णिमा के दिन ही रक्षा बंधन पड़ता है।
इसके अलावा हरियाली अमावस्या ( एक अगस्त ) को पंच महायोग का संयोग बन रहा है। बताया जा रहा है कि ऐसा संयोग लगभग 125 साल बाद आ रहा है। हरियाली अमावस्या के दिन सिद्धि योग, शुभ योग, गुरु पुष्यामृत योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का पंच महायोग का संयोग बन रहा है। माना जाता है कि पंच महायोग के संयोग में कुल देवी-देवता और मां पार्वती की पूजा करन से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती।
नागपंचमी और सोमवारी एक ही दिन
इस बार नागपंचमी का पर्व सोमवार ( पांच अगस्त ) को है। नागपंचमी और सोमवार के दिन भगवान शिव ( Lord Shiva ) की आराधना की जाती है। इस बार नागपंचमी के दिन त्रियोग का संयोग बन रहा है। यही कारण है कि इस बार नागपंचमी के दिन काल सर्प दोष निवारण के लिए पूजा करना फलदायी होगा।
गौरतलब है कि इस बार सावन महीने की शुरुआत 17 जुलाई से हो रही है और 15 अगस्त को सावन ( Sawan 2019 ) पूर्णिमा है। सावन पूर्णिमा होने के कारण इस दिन रक्षाबंधन भी है। रक्षाबंधन और स्ततंत्रता दिवस एक ही दिन होने के कारण इस तिरंगे वाली राखियों की मांग इस बार अधिक रहेगी।
Published on:
09 Jul 2019 03:08 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
