
आज ही अजमा लें भगवान शिव की चार बातें, संवर जाएगी जिंदगी
सावन महीने ( sawan month ) में भगवान शिव ( Lord Shiva ) की पूजा की जाती है। कहा जाता है जो भी इस महीने में विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा करता है, भगवान शिव उसकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। वैसे तो महादेव को खुश करने के लिए शिव भक्त सभी तरह के जतन करते हैं।
माना जाता है कि भगवान शिव अपने भक्तों से जल्द प्रसन्न होते हैं। विद्वान बताते हैं कि अगर जिंदगी संवारना ( Life management ) है तो हमें शिव के जीवन से कुछ सीख लेना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे शिव की जीवन से जुड़ी चार बातें, जिसे हम अपनी जीवन में अजमा कर जिंदगी संवार सकते हैं।
आनंद : भगवान शिव वैरागी हैं, योगी है। वे शांत रहते हुए भी हर वक्त प्रसन्न रहते हैं। यानी की जिंदगी में कैसी भी परिस्थितियां आए, हमेशा खुश रहना चाहिए। यह सीख हमें शिव से मिलती है।
नृत्य : भोलेनाथ को नटराज कहा जाता है। जब भगवान शिव को गुस्सा आता है तो वो तांडव करते हैं, तब पृथ्वी पर प्रलय आता है। इसके अलावा शिव जब खुश होते हैं तो तब भी तांडव करते हैं, उस वक्त चारो तरफ उल्लास और उमंग फैल जाती है। इसलिए हमें चारो तरफ खुशियां बांटने की कोशिश करना चाहिए।
सबको साथ लेकर चलें : भगवान शिव सभी को साथ लेकर चलते हैं। शिव के साथ देव, दावन, भूत पिशाच सभी को साथ लेकर चलते हैं। शिव के इस स्वभाव को इंसान अगर खुद में समाहित कर ले, तो वह जिंदगी में कभी परेशान नहीं हो सकता।
खुद पर नियंत्रण : भगवान शिव के सामने भोग-विलास की दुनिया नहीं है। वह योगियों की तरह भभूत धारण कर कुटिया में रहते हैं। शिव की इस बात से इंसान ये सीख सकता है कि खुद के विवेक पर कैसे नियंत्रण पाया जा सकता है।
Published on:
29 Jul 2019 01:38 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
