26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shani Parvat: हाथ में मौजूद शनि पर्वत बताता है कि पैसों को लेकर कितने भाग्यशाली हैं आप

शनि (Shani) पर्वत हथेली की बीच वाली उंगली के नीचे वाले स्थान पर होता है। अगर ये स्थान सामान्य से ज्यादा उभरा हुआ है तो व्यक्ति खूब सफलता हासिल करता है।

2 min read
Google source verification
shani_parvat.jpg

Shani Parvat: हाथ में मौजूद शनि पर्वत बताता है कि कितने भाग्यशाली हैं आप

हाथ में कई तरह की रेखाएं होती हैं इस बारे में तो अधिकतर लोग जानते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि हाथ में ग्रहों के पर्वत भी होते हैं। इन पर्वतों से ग्रहों की स्थिति का पता चलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के हाथ के सभी पर्वत उठे हुए होते हैं उन्हें जीवन में सारे सुख प्राप्त होते हैं। ऐसे लोगों की कभी भी धन संबंधी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता साथ ही इनका भाग्य भी काफी तेज होता है। यहां आप जानेंगे हथेली में स्थित शनि पर्वत के बारे में।

यदि हथेली में शनि पर्वत पूर्ण रूप से विकसित होता है तो व्यक्ति को लाइफ में सबकुछ हासिल होता है। ऐसा व्यक्ति अपनी मेहनत के दम पर करियर में काफी ऊंचा मुकाम प्राप्त करता है। लेकिन ऐसे लोगों की पर्सनल लाइफ थोड़ी तनावपूर्ण रहती है। क्योंकि ये लोग अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अपनी घर-परिवार को उतना समय नहीं दे पाते। हथेली में शनि पर्वत पर उभार इस बात का भी संकेत देता है कि आपकी कुंडली में शनि ग्रह काफी मजबूत है।

शनि पर्वत पर किसी भी तरह का निशान अच्छा नहीं माना जाता है। जिन लोगों की हथेली पर शनि पर्वत के ऊपर तिल, क्रॉस या फिर द्वीप का चिन्ह बना होता है ऐसे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन लोगों को नियमित रूप से शनिदेव की अराधना करनी चाहिए। जिससे लाइफ में आने वाले संकट कुछ कम हो सकें।

अगर हथेली में शनि पर्वत के साथ सूर्य और गुरु पर्वत भी उभरा हुआ हो तो ऐसे लोग बहुत ही धनवान और भाग्यशाली होते हैं। ये लोग अपनी बुद्धि के दम पर लाइफ में अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। अगर शनि पर्वत के स्थान वाली उंगली अधिक लंबी है तो व्यक्ति शांति प्रिय और धार्मिक प्रवृत्ति का होता है। अगर हथेली की कलाई से निकलकर कोई रेखा सीधे शनि पर्वत तक पहुंच जाए तो ऐसे जातक समाज में एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं। ये हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करते हैं।
यह भी पढ़ें: अपने लव पार्टनर को कंट्रोल में रखती हैं इन 4 राशियों की लड़कियां, खूब चलाती हैं हुकुम