
शनि 141 दिन तक चलेंगे उल्टी चाल, इन 5 राशि वालों को रहना होगा बेहद सतर्क
Shani Vakri 2022: जिस तरह से ग्रहों का राशि परिवर्तन महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। उसी तरह से ग्रहों का वक्री होना भी खास महत्व रखता है। क्योंकि इसका प्रभाव सभी राशि के लोगों के जीवन पर पड़ता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं शनि ग्रह के बारे में। शनि 29 अप्रैल को अपनी राशि बदलेंगे और 5 जून से ये वक्री अवस्था में चले जायेंगे। इस ग्रह की वक्री चाल की अवधि पूरे 141 दिन की रहेगी। शनि 23 अक्टूबर को मार्गी होंगे। जानिए शनि की ये चाल किन राशि वालों के लिए कष्टदायी साबित होने वाली है।
मेष राशि: शनि के वक्री होने से इस राशि के लोगों के कष्ट बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। कार्यस्थल पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें। इस दौरान किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। वाहन सावधानी से चलाएं।
कर्क राशि: शनि की वक्री चाल से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी भी नए काम की शुरुआत करने से बचें। इस अवधि में किसी से भी लड़ाई-झगड़ा न करें क्योंकि कोर्ट कचहरी के चक्कर लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं।स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें: ढाई साल इन 5 राशि वालों पर रहेगी शनि की क्रूर दृष्टि, बचने के लिए करें ये उपाय
वृश्चिक राशि: इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति कुछ बिगड़ सकती है। नौकरी में किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बेहद सतर्क रहें। किसी काम में जल्दबाजी न करें। धोखाधड़ी के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। सेहत का ध्यान रखें।
मकर राशि: शनि के वक्री होने से आपको कई कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कहीं पैसा फंसने के आसार दिखाई दे रहे हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लगने की आशंका है। किसी करीबी से संबंध खराब हो सकते हैं।
कुंभ राशि: शनि की वक्री चाल से इस राशि वालों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से धन हानि होने की आसार दिखाई दे रहे हैं। किसी खास व्यक्ति से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई भी काम सावधानी से पूरा करें। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
यह भी पढ़ें: इन 4 राशि वालों की बिजनेस में होती है खासी रुचि, जोखिम वाले कामों में खूब कमा सकते हैं धन
Published on:
20 Jan 2022 10:27 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
