
Shardiya Navratri 2022 Day 2: आज होगी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, नोट कर लें पूजन विधि और मंत्र
Navratri Day 2, Maa Brahmacharini Puja Vidhi And Mantra: आज मंगलवार, 27 सितंबर को शारदीय नवरात्रि की द्वितीया तिथि है। इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप ऐसा है जिसमें मां सफेद वस्त्र धारण किए हुए हैं। साथ ही उनके एक हाथ में कमंडल और दूसरे हाथ में माला है। मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की श्रद्धापूर्वक और विधिवत पूजा करने वाले व्यक्ति में संयम, बुद्धि, जप, तप और त्याग जैसे गुणों का वास होता है। तो आइए हैं नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की किस विधि और मंत्र से पूजा करनी चाहिए...
मां ब्रह्मचारिणी पूजा विधि
नवरात्रि के दूसरे दिन सुबह स्नान के बाद स्वच्छ लाल रंग के वस्त्र धारण करें। इससे आपके भीतर शांति और ऊर्जा आती है। इसके बाद घर के पूजा स्थल को साफ करके कुश या ऊन के आसन पर बैठकर मां ब्रह्मचारिणी का ध्यान करें। पूजन के दौरान माता रानी को अक्षत, चमेली का पुष्प, पान का पत्ता, सुपारी अर्पित करके मिश्री, सेब और चीनी का भोग लगाएं। पूजन के दौरान मां ब्रह्मचारिणी के मंत्र का उच्चारण करते रहें। तत्पश्चात देवी मां के सामने धूप जलाकर मां ब्रह्मचारिणी की कथा पढ़ें। अंत में दीप जलाकर मां ब्रह्मचारिणी की आरती करें।
मां ब्रह्मचारिणी का मंत्र
ब्रह्मचारयितुम शीलम यस्या सा ब्रह्मचारिणी।
सच्चीदानन्द सुशीला च विश्वरूपा नमोस्तुते।।
यह भी पढ़ें - Navratri Day 2: शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन आज, बुद्धि और संयम की देवी मां ब्रह्मचारिणी को इस आरती से करें प्रसन्न
Updated on:
27 Sept 2022 11:21 am
Published on:
27 Sept 2022 11:20 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
