
Last Solar eclipse Surya Grahan December 2020 date, time and schedule
साल 2020 के कुल दो सूर्य ग्रहणों में से दूसरा व 2020 का आखिरी सूर्यग्रहण (Last Solar Eclipse of 2020) चंद दिनों बाद 14 दिसंबर 2020, सोमवार को है। साल 2020 का यह आखिरी सूर्य ग्रहण (Last Solar Eclipse of 2020) एक पूर्ण सूर्यग्रहण होगा। 14 दिसंबर 2020 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Last Solar Eclipse of 2020) पड़ेगा।
साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 14-15 दिसंबर, सोमवार और मंगलवार को दिखेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में कृष्ण पक्ष के दौरान ज्येष्ठा नक्षत्र और अमावस्य़ा तिथि को पड़ेगा। अत: वृश्चिक राशि के जितने भी जातक हैं उन्हें इस दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ये सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को शाम 07 बजकर 03 मिनट व 55 सेकंड पर शुरू होगा और 15 दिसंबर की मध्यरात्रि 12:23:03 बजे खत्म हो जाएगा। यानि ये सूर्य ग्रहण करीब 5 घंटे तक चलेगा। शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के समय कुछ कार्य निषिध माने जाते हैं। तो चलिए जानते है कि इस दौरान आपको क्या करना चाहिए और कौन से काम नहीं करने चाहिए...
सूर्य ग्रहण पर ये करें : What to Do on Solar eclipse / Surya Grahan
: सूर्य ग्रहण का सूतक लगने से पहले ही दान के लिए वस्तुएं निकाल लें और सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद किसी जरूरतमंद को यह दान दे दें।
: यदि आपके घर में मंदिर है तो सूर्य ग्रहण का सूतक लगने पर उसके दरवाजे बंद कर दें या फिर उस पर परदा डाल दें।
: सूर्य ग्रहण का सूतक काल लगने से पहले ही अपने खाने पीने की वस्तुओं में तुलसी का पत्ता अवश्य डाल लें।
: यदि आपके बच्चे छोटे हैं तो उन्हें सूर्य ग्रहण के समय बिल्कुल भी अकेला न छोड़ें।
: सूर्य ग्रहण के सूतक काल से लेकर सूर्य ग्रहण के समाप्त होने तक मंत्रों का जाप करना चाहिए, इस समय आप किसी भी भगवान के मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
: गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण के सूतक काल से ही घर के अंदर रहें, और किसी भी प्रकार से सूर्य ग्रहण की छाया गर्भ पर न पड़ने दें।
: सूर्य ग्रहण का सूतक काल समाप्त होने के बाद अपने पीने के पानी को अवश्य बदल दें।
: सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें।
भूलकर भी ये न करें : What to Do not do on Solar eclipse / Surya Grahan
: सूर्य ग्रहण का सूतक काल प्रारंभ होने के बाद तुलसी के पत्तों को बिल्कुल भी न तोड़ें। यदि आपको तुलसी का प्रयोग करना हैं तो आप सूर्य ग्रहण के सूतक काल से पहले तुलसी के पत्तों को तोड़ सकते हैं।
: सूर्य ग्रहण के समय भगवान की मूर्तियों को स्पर्श न करें।
: सूर्य ग्रहण के सूतक काल में किसी सुनसान जगह से बिल्कुल भी न गुजरें क्योंकि माना जाता है कि इस समय नकारात्मक शक्तियां अत्यंत प्रभावी हो जाती हैं।
: सूर्य ग्रहण को खाली आंखों से बिल्कुल भी न देखें क्योंकि ऐसा करने पर आपकी आंखें खराब हो सकती हैं।
: सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को खाना पकाने का कोई भी काम नहीं करना चाहिए और न हीं किसी भी प्रकार से सूईं धागे का प्रयोग करना चाहिए।
: सूर्य ग्रहण का सूतक काल प्रारंभ होने के बाद आपको भूलकर भी कुछ नहीं खाना चाहिए।
: सूर्य ग्रहण शुरू होने के बाद आपको सोना नहीं चाहिए, हालांकि यह नियम बच्चों, बीमार और वृद्ध लोगों के लिए मान्य नहीं है।
: सूर्य ग्रहण का सूतक काल लगने के बाद किसी भी प्रकार से मांस और शराब का प्रयोग न करें, इससे आपको कई प्रकार की परेशानियां हो सकती हैं।
: सूर्य ग्रहण का सूतक लगने पर किसी भी शुभ काम को प्रारंभ न करें, माना जाता है कि इससे आपको इसके शुभ परिणाम प्राप्त नहीं होंगे।
Published on:
08 Dec 2020 01:03 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
