
रोजाना करें ये चार कार्य, सफलता चूमेगी आपके कदम
हमारे धार्मिक ग्रंथों में ऐसी बहुत सी बातों का उल्लेख किया गया है जिनको अगर व्यक्ति अपने जीवन में अपना लेता है तो वह सभी मुश्किलों को आसानी से दूर कर सकता है। महाभारत ( Mahabharat ) में भगवान श्री कृष्ण ( Shri Krishna ) ने बताया है कि अगर व्यक्ति अपने जीवन में चार कार्यों को शामिल करता है तो उसका जीवन खुशहाल ( success mantra ) बना रहेगा। साथ ही सभी तरह की परेशानियों से मुक्ति पा लेगा। आज हम उन्ही 4 बातों को बताएंगे, जिसे आप नियमित रूप से कर के सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं
दान करना चाहिए
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हिन्दू धर्म दान को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। दान करने की परंपार पुराने जमाने से ही चल रही है। भगवान श्री कृष्ण के अनुसार, व्यक्ति को नियमित रूप से जरूरतमंद लोगों को दान देना चाहिए। दान करते समय किसी प्रकार का दिखावा नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि दान करने से जीवन के सभी पाप दूर होते हैं।
मन को वश में करना
अगर आप खुश रहना चाहते हैं तो अपने मन को वश में रखना पड़ेगा क्योंकि मनुष्य का मन इधर-उधर भटकता रहता है। यही कारण है कि उसे कुछ समझ में नहीं आता कि क्या करें, क्या न करें। यही कारण है कि मन को वश में रखना बहुत जरूरी है। जो व्यक्ति अपने मन को वश में कर लेता है, उसे कभी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
सच बोलना
जो सच बोलता और सच्चाई का साथ देता है, उसे कभी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि अगर आप अपना जीवन बेहतर तरीके से व्यतीत करना चाहते हैं तो हमेशा सच्चाई का मार्ग अपनाएं, चाहे आपके जीवन में कितनी भी कठिन परिस्थिति क्यों न आ जाये लेकिन आपको सच्चाई का साथ नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि क सच्चे व्यक्ति को अपने जीवन में कामयाबी अवश्य प्राप्त होती है।
तपस्या करना
हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, मनुष्य के सफलता के मूल मंत्र तपस्या है। यही कारण है कि हर इंसना को रोजाना तपस्या अर्थात भगवान का ध्यान करना चाहिए। अगर आप नियमित तौर पर भगवान का ध्यान करते हैं तो आप कठिन मांर्ग तो भी आसान बना लेते हैं और जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं।
Published on:
29 Jun 2019 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
