
Sun Transit 2022: 15 मई को सूर्य देव करेंगे वृषभ राशि में गोचर, जानिए सभी 12 राशि के जातकों के जीवन में आएंगे क्या बड़े बदलाव
Surya Ka Rashi Parivartan 2022: सौरमंडल में सूर्य सबसे तेजयुक्त ग्रह होता है। ज्योतिष शास्त्र में सभी नवग्रहों में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। वहीं किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन से मानव जीवन पर भी असर होता है। इस साल 2022 में 15 मई को रविवार के दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इसके तहत सूर्य देव वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और 15 जून 2022 तक रहेंगे। अभी वृषभ राशि पहले से ही बुद्धदेव विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य देव के वृषभ राशि में गोचर से दोनों मिलकर बुधादित्य योग का निर्माण करने वाले हैं। तो आइए जानते हैं इस सूर्य ग्रह गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर क्या होगा...
मेष राशि पर सूर्य ग्रह गोचर का प्रभाव
इस ग्रह गोचर के अवधि में आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग और सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे लोगों के लिए समय अनुकूल है। साथ ही जहां साहित्यिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा, वहीं चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत जातकों के लिए समय बेहतर लाभ प्रदान करेगा। धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि पर सूर्य ग्रह गोचर का प्रभाव
सूर्य देव का वृषभ राशि में ही गोचर होने जा रहा है। इस कारण इन लोगों के व्यक्तित्व में सकारात्मक आने के साथ ही धन से जुड़ी समस्याएं खत्म होंगी। घर बनाने या खरीदने के लिए समय अनुकूल है। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। प्रमोशन मिलने से मान-सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन राशि पर सूर्य ग्रह गोचर का प्रभाव
बेकार के खर्चों पर रोक लगने के साथ ही आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अपना हर निर्णय सूझ-बूझ के साथ लें। आसानी से किसी की बातों में ना आएं। पूर्वजों की संपत्ति को लेकर भाई-बहनों के बीच मनमुटाव पैदा हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को संभल कर चलना होगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें।
कर्क राशि पर सूर्य ग्रह गोचर का प्रभाव
अपनी वाणी से सभी लोगों को प्रभावित करने में सफल रहे हैं। समाज में आपका मान बढ़ेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। इस अवधि में आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें।
सिंह राशि पर सूर्य ग्रह गोचर का प्रभाव
लंबे समय से नौकरी से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे लोगों को मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। पिता का साथ मिलेगा। धन लाभ होगा।
कन्या राशि पर सूर्य ग्रह गोचर का प्रभाव
जो विद्यार्थी विदेश में पढ़ाई करने की इच्छा रखते हैं उनके लिए यह समय अनुकूल साबित होगा। अपने कार्यक्षेत्र में कोई भी लापरवाही ना बरतें और वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बनाकर चलें। आयातनिर्यात के व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। वहीं फार्मेसी कंपनियों के मालिक को इस गोचर अवधि में अच्छा मुनाफा हो सकता है।
तुला राशि पर सूर्य ग्रह गोचर का प्रभाव
सूर्य ग्रह गोचर की इस अवधि में तुला राशि के लोगों के सामने आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं। मन भी व्याकुल रहेगा। विरोधी पक्ष हावी रहेगा। सोच-समझकर निवेश करें, जल्दबाजी में काम बिगड़ सकता है। किसी को भी उधार देने से बचें।
वृश्चिक राशि पर सूर्य ग्रह गोचर का प्रभाव
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह समय अनुकूल साबित होगा। धन लाभ के अवसर मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मनचाही पोस्टिंग मिल सकती है। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है इसलिए रिश्तो के बीच ने अहम को ना आने दें। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
धनु राशि पर सूर्य ग्रह गोचर का प्रभाव
अधूरे पड़े हुए काम को गति मिलेगी। विरोधियों पर हावी रहेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में होंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। कोई भी पैसे का बड़ा निवेश करने से बचें। प्रतियोगी परीक्षा में छात्रों को सफलता मिल सकती है। आध्यात्मिक कार्यों की तरफ झुकाव रहेगा।
मकर राशि पर सूर्य ग्रह गोचर का प्रभाव
आपकी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएंगे। अचानक से धन लाभ हो सकता है। गलत कार्यों से जितना हो सके दूर रहे। संतान को लेकर कोई चिंता मन में आ सकती है। यह अवधि आपके लिए शुभ रहेगी।
कुंभ राशि पर सूर्य ग्रह गोचर का प्रभाव
दफ्तर में प्रमोशन के साथ ही मान-सम्मान बढ़ेगा। अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में साझेदार के साथ तालमेल बनाकर चलें तभी सफलता हासिल होगी। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
मीन राशि पर सूर्य ग्रह गोचर का प्रभाव
सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में भी लाभ के मौके मिलेंगे। पैसों के लेन देन में लापरवाही ना करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। छोटे भाई-बहनों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।
यह भी पढ़ें: सांप का हर सपना नहीं होता बुरा, जानिए सांप के कैसे सपने धन लाभ होने का देते हैं संकेत
Published on:
14 May 2022 11:44 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
