14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वक्री बृहस्पति जाते-जाते दिलाएंगे इन 5 राशियों को सफलता, होगी अपार धन वृद्धि

वक्री बृहस्पति जाते-जाते दिलाएंगे इन 5 राशियों को सफलता, होगी अपार धन वृद्धि
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Apr 19, 2019

vakri brahaspati

देवगुरु बृहस्पति 10 अप्रैल से धनु राशि में वक्री हुए हैं और 22 अप्रैल तक इसी राशि में रहेंगे। बृहस्पति का अपनी ही राशि में वक्री होना कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का संचार करेगा। ज्योतिष में गुरु यानि बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक माना गया है। इसलिए वक्री गुरु जिन जातकों की कुंडली में शुभ स्थान पर बैठे हैं, उन जातकों के लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। वक्री बृहस्पति धनु राशि से जाते जाते इन 5 राशियों को बहुत फायदा पहुंचाने वाले हैं। आइए जानते हैं बृहस्पति की कृपा किन राशियों पर बरसेगी....

इस राशि के जातकों पर गुरु की मेहर बरसने वाली है। बृहस्पति का वक्री होना इनके लिए बहुत अच्छे परिणाम लेकर आया है। इस राशि के जातकों की आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी और लंबे समय से चली आ रही बीमारी दूर होगी। इसके साथ ही आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकते हैं।

इस राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का वक्री होना व्यवसाय और घरेलू जीवन में फायदा पहुंचाएगा। अगर इस अवधि में आप अपने व्यवसाय या कार्य में नए विचारों को लागू करते हैं तो इससे व्यापार में भारी वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतित होगा। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

बृहस्पति का वक्री होने से इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियों का संचार लेकर आया है। इस राशि के जातकों को उच्च पद की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वहीं आपके आय के नए स्त्रोत खुलेंगे और आमदानी में बढ़ोतरी भी होगी। आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी।

इस राशि के जातकों के लिए यह बहुत ही अच्छा समय है। इस राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही आपके व्यवसाय और व्यापार में नई बढ़ोतरी मिलेगी।

कुंभ राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का वक्री होना नए अवसरों की प्राप्ति के योग बना रहा है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी, वहीं आय के स्रोतों में भी वृद्धि होगी और चारों तरफ से आपको प्रसन्नता मिलेगी।