11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Valmiki Jayanti 2022: कब मनाई जाएगी वाल्मीकि जयंती, जानिए तिथि और महत्व

रामायण महाकाव्य के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के जन्मोत्सव के रूप में वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है।

less than 1 minute read
Google source verification
valmiki jayanti 2022, valmiki jayanti kab hai, वाल्मीकि जयंती 2022, वाल्मीकि जयंती कब है 2022, valmiki jayanti significance,

Valmiki Jayanti 2022: कब मनाई जाएगी वाल्मीकि जयंती, जानिए तिथि और महत्व

Valmiki Jayanti 2022 Date: शास्त्रों के अनुसार महर्षि वाल्मीकि का जन्म शरद पूर्णिमा के दिन हुआ था। इसलिए पंचांग के अनुसार वाल्मीकि जी के जन्मोत्सव के रूप में हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है। रामायण महाकाव्य के रचयिता महर्षि वाल्मीकि को आदिकवि के नाम से भी जाना जाता है। तो आइए जानते हैं इस साल वाल्मीकि जयंती कब है और क्या है इसका महत्व...

वाल्मीकि जयंती 2022
पंचांग के अनुसार इस साल 9 अक्टूबर 2022 को वाल्मीकि जयंती पड़ रही है।

वाल्मीकि जयंती का महत्व
हिन्दू धर्म में वाल्मीकि जयंती बड़े धूम-धाम से मनाई जाती है। इस अवसर पर मंदिरों में पूजा-अर्चना, कीर्तन आदि का आयोजन किया जाता है। वहीं कई समाजसेवी संस्थाओं द्वारा इस मौके पर फलों और मिठाइयों का वितरण भी किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार रामायण महाकाव्य के रचियता महर्षि वाल्मीकि को माना जाता है और उन्हीं के जन्म दिवस के रुप में वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है। वाल्मीकि जयंती को प्रकट दिवस के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही इस पर्व पर वाल्मीकि जी के जीवन परिवर्तन की कथा सुनाई जाती है जिसमें व्यक्ति को जीवन में बुरे कार्यों को छोड़कर अच्छे कर्मों और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: Sharad Purnima 2022: अक्टूबर में इस तारीख को पड़ रही है शरद पूर्णिमा, जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत का महत्व