
Vastu Shastra: रसोई में इस दिशा में गैस स्टोव होने से बढ़ सकती है वित्तीय समस्याएं, जानें सही दिशा
घर में रसोई का एक महत्वपूर्ण स्थान होता है और वहीं शास्त्रों के अनुसार रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास माना जाता है। साथ ही घर की रसोई में जो कुछ भी पकाया जाता है उसका सीधा प्रभाव परिवार के सदस्यों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। वहीं वास्तु के अनुसार अग्नि या ऊर्जा का स्रोत होने के कारण रसोई के साथ-साथ इसमें मौजूद हर वस्तु की सही दिशा और स्थान पर होना जरूरी माना गया है। अन्यथा आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है।
इसलिए रसोई में गैस स्टोव जिस पर दिन भर में खाने-पीने की कई चीजें बनाई जाती हैं उसका सही दिशा में होना बहुत जरूरी माना गया है। अन्यथा घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति पर गलत असर पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं गैस स्टोव को रसोई में किस दिशा में नहीं रखना चाहिए और इससे जुड़े कुछ नियम...
कहां न रखें गैस स्टोव
वास्तु शास्त्र के मुताबिक रसोई में गैस स्टोव को कभी भी इस तरह नहीं रखना चाहिए कि खाना बनाते समय आपका मुंह दक्षिण दिशा की तरफ हो अन्यथा उससे वित्तीय समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
इसके अलावा, पश्चिम दिशा में भी गैस स्टोव रखना शुभ नहीं माना गया है क्योंकि वास्तु के अनुसार खाना बनाते समय यदि आपका मुंह पश्चिम दिशा की ओर होता है तो उस से सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
रसोई में कहां रखें गैस स्टोव
वास्तु शास्त्र के अनुसार गैस स्टोव को रसोई में दक्षिण-पूर्व कोने में रखना सही माना गया है क्योंकि यह अग्नि के देवता का स्थान माना जाता है। वहीं रसोई में खाना बनाते समय आपका मुंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। लेकिन यदि दक्षिण-पूर्व दिशा में गैस स्टोव रखना संभव ना हो तो आप किचन की उत्तर-पश्चिम दिशा में भी गैस स्टोव रख सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: स्वप्न शास्त्र: ऐसे सपनों का दिखाई देना है बेहद शुभ संकेत!
Updated on:
25 Jun 2022 04:25 pm
Published on:
25 Jun 2022 04:22 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
