
बड़े काम की हैं ये चीजें, वास्तु अनुसार घर में रखने से बनी रहती है बरकत
Vastu Shastra: कई बार लोगों की कमाई तो ठीक हो जाती है लेकिन घर में अन्य नकारात्मक ऊर्जाओं और वास्तु दोष के कारण हाथ में पैसा टिक नहीं पाता। साथ ही घर का माहौल भी तनावपूर्ण रहता है। ऐसे में वास्तु अनुसार इन चीजों को घर में रखने से सदा सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
नृत्य करती हुई गणेश जी की मूर्ति
भगवान गणेश को शास्त्रों में विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता कहा गया है। ऐसे में वास्तु अनुसार घर में सुख-शांति बनाए रखने और धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए घर में नृत्य करती हुई गणेश जी की प्रतिमा या तस्वीर रखना बहुत शुभ माना गया है। आप इसे अपने घर की उत्तर-पूर्व दिशा में ऐसी जगह रखें जहां सबकी नजर इस पर पड़ती रहे।
एकाक्षी नारियल
शास्त्रों में श्रीफल या नारियल को बहुत शुभ तथा पूजनीय माना गया है। नारियल को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। वहीं वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में एकाक्षी नारियल रखकर उसकी नियमित पूजा करने से घर में सदा मां लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य बना रहता है और नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं।
बांसुरी
भगवान कृष्ण की प्रिय वस्तुओं में से एक बांसुरी भी है। भगवान कृष्ण की पूजा में ही नहीं बल्कि हमेशा ही घर में बांसुरी रखने से वास्तु दोष दूर करने में मदद मिलती है। वहीं जीवन में आर्थिक संकटों से राहत पाने के लिए आर्थिक घर की उत्तर या पूर्व दिशा में चांदी की बांसुरी रखना शुभ होता है। आप चाहें तो बांस से बनी बांसुरी भी घर में रख सकते हैं। इसके अलावा यदि शिक्षा और रोजगार में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपने बेडरूम के दरवाजे पर दो बांसुरी लगाना फलदायी माना गया है।
यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में भगवान गणेश के दर्शन होना
Updated on:
29 Aug 2022 10:58 am
Published on:
29 Aug 2022 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
