18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुक्र का कुभ राशि में गोचर (31 मार्च, 2022): इन 4 राशि वालों के अच्छे दिन होंगे शुरू

शुक्र 31 मार्च से लेकर 27 अप्रैल तक कुंभ राशि में गोचर रहेगा। इसके बाद मीन में प्रवेश कर जायेगा। जानिए ये गोचर किन राशि वालों की जिंदगी बदलने वाला है।

2 min read
Google source verification
शुक्र का कुभ राशि में गोचर (31 मार्च, 2022): इन 4 राशि वालों के अच्छे दिन होंगे शुरू

शुक्र का कुभ राशि में गोचर (31 मार्च, 2022): इन 4 राशि वालों के अच्छे दिन होंगे शुरू

शुक्र देव जल्दी ही शनि देव की राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में शुक्र 27 अप्रैल तक रहेंगे। ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह व्यक्ति के जीवन में रोमांस, उत्साह और भौतिक सुखों का प्रतिनिधित्व करता है। जिन व्यक्ति की कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है उसे जीवन में सारे सुख प्राप्त होते हैं। शुक्र 31 मार्च से लेकर 27 अप्रैल तक कुंभ राशि में गोचर रहेगा। इसके बाद मीन में प्रवेश कर जायेगा। जानिए ये गोचर किन राशि वालों की जिंदगी बदलने वाला है।

मेष राशि: शुक्र का गोचर आपके आर्थिक मामलों के लिहाज से शुभ रहने वाला है। आपकी एक से अधिक स्रोतों से आमदनी होने की प्रबल संभावना है। ये गोचर आपके लिए 'धन योग' के रूप में भी देखा जाता है। व्यापारियों के लिए भी ये गोचर लाभकारी साबित होगा। जो लोग पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं उन्हें इस दौरान सुनहरी सफलता मिलने के आसार हैं। काम के चलते की गई यात्रा से अच्छा धन अर्जित कर सकेंगे।

मिथुन राशि: कार्यक्षेत्र के लिए ये समय भाग्यशाली सिद्ध होगा। आपके काम की ऑफिस में जमकर सराहना होगी।आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो समय काफी अनुकूल है। इस दौरान आप इच्छानुसार अपनी प्रोफ़ाइल पाने में सफल होने वाले हैं। इस दौरान आप कोई बहुत अच्छी डील करने में कामयाब रहेंगे। जो जातक फ्रेशर हैं उन्हें अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है।

कर्क राशि: इस दौरान आर्थिक लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। फ्रेशर्स जातकों को अपना करियर शुरू करने में कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान नौकरी ढूंढना आपके लिए आसान होगा। आपके संवाद कौशल में भी वृद्धि होगी। विनम्र बातचीत से आप लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में सक्षम होंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी समय काफी अनुकूल है।

तुला राशि: करियर के लिहाज से समय काफी अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने के प्रबल आसार रहेंगे। जो जातक कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं उनके लिए भी यह अवधि अनुकूल रहेगी। वसाय से अच्छा लाभ अर्जित करने में सक्षम होंगे। आपकी कमाई के स्रोतों में भी वृद्धि होगी। शौक और रुचि से जुड़े कार्यों में आप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: इस मूलांक के लोग होते हैं जिद्दी और जुनूनी, ठान लें तो बन सकते हैं करोड़पति