
Vidur Niti: सबकुछ होते हुए भी सुखी नहीं रहने देती हैं मनुष्य की ये 6 आदतें
Vidur Niti: विदुर नीति में मनुष्य जीवन को सफल बनाने के लिए कई अहम बातें बताई गई हैं। कहते हैं जो व्यक्ति इन बातों का अपने जीवन में अनुसरण करता है उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं। विदुर नीति में ऐसी 6 आदतों के बारे में बताया गया है जो व्यक्ति को कभी सुख नहीं रहने देती हैं। लेकिन जो व्यक्ति इन आदतों का त्याग कर देता है उसका जीवन सुख से भर जाता है। जानिए ये कौन सी आदते हैं।
ईर्ष्या: जो व्यक्ति दूसरों से ईर्ष्या करता है वो कभी सुख से नहीं रह सकता। ऐसा व्यक्ति अपने पास सबकुछ होते हुए भी दूसरों को देखकर हर समय जलता रहता है।
घृणा: हर इंसान किसी न किसी चीज से घृणा करता है। विदुर नीति अनुसार जो व्यक्ति अपने समाज से, अपने साथियों और सहयोगियों से या अपने अंदर के भावों से घृणा करता है वो कभी सुख से नहीं जी सकता।
गुस्सा: अधिक गुस्सा करने की आदत व्यक्ति का जीवन बर्बाद कर देती है। क्रोध में इंसान अपना विवेक खो देता है। उसे अच्छे बुरे की पहचान नहीं रहती। ऐसे में क्रोधी इंसान हमेशा दुखी ही रहता है।
असंतोष: कहते हैं व्यक्ति जितना संतोषी होगा उतना ही अच्छा उसका जीवन बीतेगा। जिस व्यक्ति को किसी चीज का संतोष नहीं रहता वो हमेशा दुखी ही रहता है। इंसान को अपनी चीजों में संतोष रखना चाहिए क्योंकि हर चीज हर किसी को प्राप्त नहीं हो सकती।
शक: शक करने की आदत किसी भी व्यक्ति का जीवन बर्बाद कर सकती है। जो व्यक्ति हद से ज्यादा संदेह करता है वो हमेशा दुखी ही रहता है। क्योंकि शक करने वाला व्यक्ति हमेशा डरता रहेगा।
यह भी पढ़ें: कर्क में प्रवेश कर सूर्य देव अपने शत्रु शनि के साथ बनाएंगे “समसप्तक योग”, 3 राशियों के लिए भारी समय
Updated on:
10 Jul 2022 01:56 pm
Published on:
10 Jul 2022 01:55 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
