6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vighnaraja Sankashti Chaturthi 2022: सितंबर में विघ्नराज संकष्टि चतुर्थी पर होगा 4 बेहद खास योगों का निर्माण, ये है तारीख, मुहूर्त और महत्व

हिन्दू पंचांग के अनुसार आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इस दिन प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं सितंबर माह में विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी कब है...

less than 1 minute read
Google source verification
vighnaraja sankashti chaturthi, vighnaraja sankashti chaturthi 2022, vighnaraja sankashti chaturthi date, vighnaraja sankashti chaturthi kab hai, sankashti chaturthi september 2022, sankashti chaturthi september 2022 date and time, विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 2022, शुभ मुहूर्त,

Vighnaraja Sankashti Chaturthi 2022: सितंबर में विघ्नराज संकष्टि चतुर्थी पर होगा 4 बेहद खास योगों का निर्माण, ये है तारीख, मुहूर्त और महत्व

Vighnaraja Sankashti Chaturthi 2022 Date And Muhurat: हिन्दू पंचांग के अनुसार आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इस दिन प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस साल विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी मंगलवार, 13 सितंबर 2022 को पड़ रही है। ज्योतिष अनुसार 13 सितंबर को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के दिन वृद्धि योग, ध्रुव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण होने जा रहा है। तो आइए जानते हैं विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी तिथि का शुभ मुहूर्त और क्या है इस व्रत का महत्व...

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 2022 मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत मंगलवार, 13 सितंबर 2022 को सुबह 10:37 बजे से होगी और इसका समापन बुधवार, 14 सितंबर 2022 को सुबह 10:23 बजे होगा। वहीं विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत 13 सितंबर को रखा जाएगा।

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का महत्व
शास्त्रों के अनुसार संकष्टी चतुर्थी व्रत में सुबह के समय शुभ मुहूर्त में पूजा कर ली जाती है। इसके बाद रात्रि में चंद्रोदय के बाद चंद्र दर्शन और पूजा के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। मान्यता है कि विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखने और भगवान गणेश के विधिवत पूजन से जीवन के कष्टों और विघ्नों से मुक्ति मिलती है तथा जीवन में सुख-समृद्धि, ज्ञान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें: सामुद्रिक शास्त्र: ऐसे लक्षणों वाली लड़कियां बनती हैं सर्वगुण सम्पन्न वधू, कहलाती हैं ससुराल की रौनक