5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावन में ‘भगवा’ से नहीं, इस रंग के कपड़ा पहनकर पूजा करने से खुश होते हैं भोले बाबा

सावन महीने में अगर भोलेनाथ की आराधना की जाए तो भगवान शिव बहुत ही शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और पूजा का फल तुरंत मिलता है।

2 min read
Google source verification
sawan 2019

सावन में 'भगवा' से नहीं, इस रंग के कपड़ा पहनकर पूजा करने से खुश होते हैं भोले बाबा

सावन ( Sawan 2019 ) के पवित्र महीने में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ ( Lord Shiva ) के दर्शन के लिए मंदिरों के अंदर भारी संख्या में पहुंचते हैं और शिवलिंग ( shivling ) पर जलाभिषेक करते हैं। माना जाता है कि सावन महीने में अगर भगवान शिव की आराधना की जाए तो भोलेनाथ बहुत ही शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और पूजा का फल तुरंत मिलता है।

ये भी पढ़ें- Sawan 2019 : मंगलागौरी के साथ आज शिवरात्रि, हर जगह हर-हर महादेव

सावन महीने में अगर आप भी व्रत रखते हैं तो कुछ बातों पर ध्यान जरूर देना चाहिए। जैसा कि हम सभी जानते हैं सावन महीने में बरसात का मौसम होता है। इस मौसम में पेड़-पौधों में हरियाली आ जाती है। हम सभी जानते हैं कि भगवान शिव को प्रकृति से बहुत प्रेम है।

सावन में इस रंग के कपड़े पहनकर करें शिव की पूजा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन के पवित्र महीने में हरे रंग का बहुत महत्व माना गया है, अगर इस महीने में हरे रंग के कपड़े पहना जाए तो हमारी किस्मत चमक सकती है। यही नहीं, अगर सावन महीने में हरे रंग के कपड़े पहनकर भोलेनाथ की पूजा किया जाए तो महादेव बहुत शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और भगवान शिवजी अपने भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं।

कहा जाता है कि सावन महीने में सुहागन महिलाएं हरि चुड़ियां पहनती हैं तो उनके ऊपर भी भगवान शिव की कृपा दृष्टि बनी रहती है। सावन में सुहागन महिलाओं को हरा रंग पहनना चाहिए। माना जाता है कि हरा रंग पहनने से सुहाग की रक्षा होती है। भगवान शिव सुहाग की सलामती का आशीर्वाद देते हैं।

भूलकर भी ना पहनें काला कपड़ा

सावन महीने में काले रंग के कपड़े पहनकर भगवान शिव की भूलकर भी पूजा नहीं करनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, काला रंग भगवान शिव को बिल्कुल भी पसंद नहीं है। अगर आप काले रंग के कपड़े पहनकर पूजा करते हैं तो महादेव नाराज हो जाएंगे और आपको पूजा का फल नहीं मिलेगा।