9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामुद्रिक शास्त्र: शरीर पर यूं ही नहीं पाए जाते बर्थमार्क, जानिए क्या ताल्लुक होता है इनका आपकी ज़िंदगी से

सामुद्रिक शास्त्र: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर पर मौजूद ये बर्थमार्क या निशान कई संकेत देते हैं। जिनमें से कुछ शुभ तो कुछ अशुभ माने जाते हैं। तो आइए जानते हैं कि शरीर पर मौजूद इन निशानों का आपके जीवन से क्या ताल्लुक होता है...

2 min read
Google source verification
brthmark.jpg

किसी बच्चे के जन्म के साथ उसके शरीर पर कोई ना कोई निशान जरूर होता है, जिसे बर्थमार्क कहते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर पर मौजूद ये बर्थमार्क या निशान कई संकेत देते हैं। जिनमें से कुछ शुभ तो कुछ अशुभ माने जाते हैं। तो आइए जानते हैं कि शरीर पर मौजूद इन निशानों का आपके जीवन से क्या ताल्लुक होता है...

दाएं गाल पर बर्थमार्क
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार लोगों के दाएं तरफ के गाल पर बर्थमार्क को काफी शुभ माना जाता है। ऐसे लोग अपने काम के प्रति समर्पित होते हैं। ऐसे लोगों का दाम्पत्य जीवन काफी सुखमय होता है। लेकिन माना जाता है कि अगर बाएं तरफ के गाल पर बर्थमार्क हो तो ऐसे लोगों को पैसों से जुड़ी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। साथ ही ये स्वभाव से काफी संवेदनशील होते हैं।

उंगलियों पर बर्थमार्क होना
जिन लोगों की उंगलियों पर बर्थमार्क होता है वे लोग खुले विचारों के होते हैं और उन्हें किसी के अधीन काम करना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। ये लोग दूसरों से हटकर कुछ ना कुछ क्रियात्मक करने का प्रयास करते हैं। साथ ही इनकी खास बात होती है कि ये लोग हर काम को पूरी इमानदारी और मेहनत से करते हैं।

पैर या जांघों पर बर्थमार्क
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक पैरों पर या जांघों के ऊपर बर्थमार्क होना सौभाग्य का संकेत होता है। जिन लोगों के पैरों के तलवे पर बर्थमार्क होता है उन लोगों के लिए विदेश में नौकरी करने की संभावनाएं काफी होती हैं। ये लोग अपनी ईमानदारी के बल पर सफलता हासिल करते हैं।

माथे पर बर्थमार्क
जिन लोगों के माथे के दाएं तरफ बर्थमार्क होता है वे लोग काफी बुद्धिमान माने जाते हैं। वहीं माथे के बीच में बर्थमार्क होना अच्छे प्रेम संबंधों को दर्शाता है। इसके अलावा यदि किसी के माथे के बाईं ओर बर्थमार्क मौजूद है तो ऐसे लोग काफी खर्चीली माने जाते हैं और बचत नहीं कर पाते।

यह भी पढ़ें: इन राशि वालों को सरकारी नौकरी मिलने की होती है सबसे अधिक सम्भावना!