रंग रसिया सांस्कृतिक मंडल की ओर से सीकररोड स्थित एक रिसोर्ट में मतदान जागरूकता, गणगौर उत्सव और फागोत्सव कार्यक्रम हुआ। विशेषकर राजस्थानी लोकगीत संस्कृति की प्रस्तुति खास रही। मतदान करने के लिए शेखावाटी भाषा में वोट देने ओर दिलवाने की शपथ दिलवाई गई तेज कुमार जांगिड़ बिसाऊ, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान की महिला अध्यक्ष नीलू शर्मा ने बताया कि ढप, चंग, गीत के लिए शेखावाटी क्षेत्र के कलाकारों ने अपनी कला की छटां बिखेरी। अधिक से अधिक मतदान के लिए जगह—जगह पोस्टर लगाए गए।