
Yogini Ekadashi 2022: भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए योगिनी एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान
Yogini Ekadashi 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल यह व्रत 24 जून, शुक्रवार को रखा जाएगा। एकादशी व्रत में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करना फलदायी माना गया है। मान्यता है कि योगिनी एकादशी का व्रत रखने वाले व्यक्ति को हजारों ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। वहीं शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि योगिनी एकादशी के दिन जो व्यक्ति दान करता है भगवान विष्णु की कृपा से उसके जीवन में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। तो आइए जानते हैं योगिनी एकादशी के दिन अपनी राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना शुभ माना गया है...
मेष राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि वालों को योगिनी एकादशी के दिन तांबे के बर्तन या गेहूं और गुड़ का दान करना चाहिए।
वृष राशि- इस राशि के लोगों के लिए चावल, चीनी, अन्न एवं वस्त्र का दान शुभ माना गया है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोग जरूरतमंद लोगों के लिए वस्त्र दान करें और गाय को पालक खिलाएं।
कर्क राशि- इस पावन तिथि पर कर्क राशि के लोगों के लिए ज्योतिष अनुसार हनुमान जी के मंदिर में तांबे के पात्र में लड्डू भरकर दान करना शुभ माना गया है। इसके अलावा आप घर में पुस्तकों का दान भी कर सकते हैं।
सिंह राशि- इस दिन गेहूं, गुड़ और गरीबों में अन्न का दान करना आपके लिए शुभ होगा।
कन्या राशि- कन्या राशि वाले जातक स्टील के बर्तन या गरीबों में कपड़ों का दान कर सकते हैं।
तुला राशि- योगिनी एकादशी के दिन इस राशि के लोगों के लिए चावल और जल का दान शुभ माना गया है।
वृश्चिक राशि- इस राशि के लोग अन्न का दान कर सकते हैं। साथ ही मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।
धनु राशि- ज्योतिष अनुसार धनु राशि वाले यदि योगिनी एकादशी के दिन किसी अस्पताल में मरीजों को फलों करें तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
मकर राशि- चावल, चीनी या तिल का दान इस दिन मकर राशि के लोग कर सकते हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वाले जातक शनिदेव पर तेल का दान करें और गरीबों को भोजन खिलाएं।
मीन राशि- मीन राशि वाले लोगों के लिए गरीबों में गुड़ तथा गेहूं का दान करना शुभ माना गया है। इसके अलावा धार्मिक पुस्तकों का दान भी कर सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
Updated on:
22 Jun 2022 11:39 am
Published on:
22 Jun 2022 11:37 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
