- सभी बिगड़े काम हनुमान जी के आशीर्वाद से चुटकी में पूरे हो जाते हैं
श्री बजरंगबली यानि हनुमानजी कलयुग के देव और चिरंजीवी माना गया है। ये श्रीराम के प्रमुख भक्त होने के साथ ही भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार भी माने गए हैं। सप्ताह के दिनों में मंगलवार को ही श्री हनुमान का प्रमुख दिन माना गया है। वहीं इसके अलावा शनिवार का दिन भी हनुमान से जुड़ा माना जाता है, क्योंकि मान्यता है कि श्री हनुमान ही शनि से जुड़ी परेशानियों का निराकरण करते हैं।
'दुर्गम काज जगत के जेते, सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते के अलावा नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा अलावा संकट तै हनुमान छुडावै, मन क्रम वचन ध्यान जो लावै के अलावा और मनोरथ जो कोई लावें सोही अमि जीवन फल पावे के अलावा संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा' ये श्री हनुमान की पूजा के विभिन्न वचन इस बात को सिद्ध करते हैं कि हनुमान जी के आशीर्वाद से सभी बिगड़े काम चुटकी में पूरे हो जाते हैं, इसके अलावा हनुमान जी का नाम सभी प्रकार के रोग व पीड़ाओं को भी हर लेता है।
इसके साथ ही भक्त श्रीराम कथा और सुंदर कांड के पाठ में भक्त हनुमान जी की उपस्थित हमेशा महसूस करते हैं। माना जाता है कि श्री हनुमान जी का आशीर्वाद मिल गया तो सारे काम बन जाते हैं। हनुमान जी को बजरगबली,पवन पुत्र,महावीर, रूद्रवतार, अंजनी पुत्र आदि नामों से भी जाना जाता हैं। माना जाता है कि रुद्रावतार होने के चलते हनुमान जी भी भगवान शिव के समान ही जल्द प्रसन्न होकर हमेशा अपने भक्तों पर आशीर्वाद बनाए रखते हैं। इनकी पूजा से काले जादू, आर्थिक, स्वास्थ्य, नकारात्मक ऊर्जा, अध्ययन और डर संबंधी समस्याओं से निजात मिलती है।
इन आसान तरीकों से पाएं श्री हनुमान की कृपा
1. यदि शनि कोई समस्या खड़ी करते हैं और सभी पूजा-पाठ के बाद कोई समाधान नहीं निकलता को शनिवार के दिन हनुमान को चोला चढ़ाए। इसके साथ ही सिंदूर और चमेली का तेल चढ़कार हनुमान चालीसा या हनुमान जी के अन्य मंत्रों का जाप करें और तिल के तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद काले चने और गुड़ के साथ नारियल चढ़ाने के बाद शनि बाधा से बचने के लिए हनुमान के 108 नामों का स्मरण करें।
2. अगर मंगल ग्रह आपके जीवन में सेहत से जुड़ी समस्याएं खड़ी करता हैं और आप इस समस्या से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। तो मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला के साथ चमेली का तेल, सिंदूर और चने के साथ सूरजमूखी के फूल चढ़ाएं। इसके बाद में 9 पीपल की पत्तियां लेकर चंदन की लकड़ी से उन पर श्रीराम लिखकर हनुमान का चढाएं और बाद में हनुमान के 108 चक्कर लगाकर प्रार्थना करें। आपके बिगड़ सारे काम चुटकी में बन जाएंगे।
3. अगर डर आपका पीछा नहीं छोड़ रहा और आप तनाव में हैं, तो 7 दिन हनुमान जी की विशेष पूजा करें। हनुमानाष्टक और हनुमान चालीसा का प्रतिदिन 100 बार पाठ करें। यह हनुमान जी का सिद्ध कवच है, जो निश्चित ही फायदेमंद होता है।
4. अगर हनुमान जी को पूरी तरह खुश करना चाहते हैं तो अपनी ऊंचाई के अनुसार नाल को गांठ बांधकर नारियल पर लपेटकर उस पर केसर या सिंदूर से स्वातिक बनाकर हनुमान चालीसा का पढ़कर हनुमान जी को चढाएं।
5. अपने मुंह को दक्षिण की ओर कर सात दिन तक हर रोज पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर 180 बार हनुमान चालीसा पढ़े, माना जाता है कि इससे आपके धन के द्वार खुल जांएगे।
6. यदि आपको ग्रहों की समस्या सता रही हैं, तो काला चना और गुड़ लेकर प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी के मंदिर में प्रसाद बांटें और हनुमान चालीसा का जाप करें।