
सपने हर व्यक्ति को आते हैं, लेकिन इन सपनों को कोई नजरअंदाज कर देता है तो कोई इसके पीछे का संकेत जानने की कोशिश करता है। क्योंकि स्वप्नशास्त्र के अनुसार व्यक्ति को आने वाले सपने कुछ ना कुछ इशारा जरुर करते हैं। ये इशारे या तो बहुत अच्छे होते हैं या फिर बहुत बुरे। लेकिन यह किसी भी व्यक्ति के जीवन में होने वाले घटनाक्रम का पूर्वाभास करवा देता है। सपने कहीं न कहीं बदलने वाले वक्त, आने वाली परेशानियों या फिर सुख-समृद्धि का संकेत देते हैं। ऐसे ही कुछ सपने हैं जो की व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और शुभता का संकेत देते हैं। तो आइए जानते हैं उन सपनों के बारे में....
यदि आपको सपने में अपना घर जलता हूआ दिखाई देता है तो यह आपके लिए शुभ होता है। यह सपना आपको संकेत देता है की आपको सर्वगुण संपन्न संतान प्राप्त होने वाली है। यदि आप कुंवारे हैं और आपको इस तरह का सपना दिखाई देता है तो इसका मतलब आपको जल्द ही मनचाहा जीवनसाथी मिलने वाला है।
यदि आप खुद को आग में जलता हुआ देखना चाहते हैं तो यह इस बात का संकेत होता है की आपका आने वाला समय शानदार होने वाला है। इसी के साथ आप विदेश यात्रा पर सकते हैं।
यदि आपको सपने में जलता हुआ दिया दिखाई दे रहा है तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ है। कहा जाता है की सपने में जलता हुआ दिया देखने का मतलब आपकी बढ़ती उम्र और आपकी किस्मत के चमकाने का संकेत होता है। इस सपने का अर्थ आपके उपर मां लक्ष्मी की कृपा और सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहने वाली है।
यदि आपको सपने में धुंआ दिखाई देता है तो वह आपके दुश्मनों की संख्या में इजाफा होने का संकेत देता है। इस सपने का मतलब आपको व्यापान में हानि उठाने की ओर इशारा भी करता है। अतः यह संकेत अशुभ माना जाता है।
यदि आप सपने में खुद को पूजा करते हुए देखते हैं तो यह आपके लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस सपने का अर्थ होता है की जल्द ही आपकी सभी परेशानिया दूर होने वाली है और आप पर ईश्वर की कृपा होने वाली है। आपको अपने जीवन में सुख और शांति मिलने वाली है।
यदि आप आग में किसी को जलता हुआ देखते हैं, तो इसका मतलब समझ जाएं की आपको व्यापार में नुकसान होने वाला है। वहीं अगर आप किसी वस्तु को आग में जलता हुआ देखते हैं तो आपको रोग होने की संभावनाएं होती है।
Published on:
01 May 2019 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
