15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सास-बहू और राशि, ये है लड़ाई-झगड़े का कनेक्शन!

दो विशेष राशि ( zodiac ) की सास-बहुएं ( saas bahu ) एक छत के नीचे रहती हैं तो दोनों में पटती नहीं है। अक्सर दोनों में लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं।

2 min read
Google source verification
saas bahu relationship

सास-बहू ( saas bahu ) को लेकर कई कथा-कहानियां प्रचलित हैं। आज कल तो टीवी पर कई धारावाहिक भी आ रही हैं। लगभग सभी धारावाहिक की कहानी एक ही होती है। यानि कि घर-घर की कहानी अब टीवी पर। इससे साफ है कि लगभग सभी सास-बहू में थोड़ी बहुत अनबन तो चलती रहती है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों होता है। इसके पीछे पारिवारिक कारण तो होते ही हैं, साथ ही राशियों ( zodiac ) के कारण भी सास-बहू में झगड़े होते रहते हैं।

दरअसल, दो विशेष राशि की सास-बहुएं एक छत के नीचे रहती हैं तो दोनों में पटती नहीं है। अक्सर दोनों में लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। आज हम आपको बताएंगे किन-किन राशियों के सास-बहुएं में आपस में नहीं पटती है।

मेष और कुंभ : अगर सास-बहू की राशि मेष और कुंभ है तो मनकल चलिए कि घर में महाभारत छिड़ना तय है। माना जाता है कि इन दो राशियों के जातक में कभी नहीं पटता है। कहा जाता है कि इस राशि के मन ही मन एक दूसरे से खूब जलते हैं।

कन्या और तुला : इन दोनों राशियों के जातक के बीच हमेशा 36 का आकड़ा रहता है। दोनों ही गुस्सैले प्रवृत्ति के होते हैं और दोनों की जुबान चलती रहती है।

मिथुन और मक्कर : माना जाता है कि इन दोनों राशियों की महिलाएं एक घर में कभी भी शांति से नहीं रह सकती। दोनों ही अपनी मर्जी से चलने वाली होती हैं और जिद्दी प्रवृत्ति की होती हैं।

सिंह और वृश्चिक : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन दोनों राशि के जातक में कभी पटती नहीं है। ये एक दूसरे को बलकुल ही पसंद नहीं करते हैं। इनके कारण घर में हमेशा ही दुख के बादल छाए रहते हैं।

वृषभ और कर्क : इन दोनों राशियों के जातक की सोच में जमीन-आसमान का अंतर होता है। इनते वैचारिक मतभेद के कारण रिश्तों में हमेशा खटास रहता है।

मीन और धनु : इन दोनों राशि के जातक बहुत चतुर-चलाक और शातिर होते हैं। माना जाता है कि इन्हें जैसे ही मौका मिलता है, वैसे ही एक दूसरे को बर्बाद करने की तैयारी करने लगते हैं। यही कारण है इन राशियों के जातक को सास-बहू नहीं बनना चाहिए।