
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आज मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट दोपहर में या उसके बाद जारी कर दिया जाएगा। आज बिहार बोर्ड मैट्रिक के 15 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स के रिजल्ट खत्म हो जाएगा। गुरुवार को टॉपर्स को वेरीफाई करने में हुई थोड़ी देरी के कारण रिजल्ट जारी नहीं हो पाया था। लेकिन आज रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार मूल्यांकन की कुछ प्रक्रिया बाकी है, जिसके बाद परिणाम किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं। “बोर्ड की ओर से मैट्रिक परीक्षा परिणाम किसी भी समय घोषित किया जा सकता है।
इस साल, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के लिए 15.29 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं। जबकि परिणाम आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध होगा। बोर्ड ने पहले कक्षा 12 का परिणाम घोषित किया और कोरोनावायरस महामारी के बीच ऐसा करने वाला पहला बोर्ड बन गया।
बिहार बोर्ड 10 वीं का परिणाम 2020: कब और कहां चेक करना है
एक बार जारी होने के बाद, छात्र वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in, bsebresult.online, bsebonline.org, biharboard.online के माध्यम से परिणामों की जांच कर सकते हैं।
Published on:
22 May 2020 07:03 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
