28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CBSE NEET 2018 रिजल्ट जारी, यहां से करें आॅनलाइन चेक

CBSE NEET 2018 रिजल्ट cbseneet.nic.in पर जारी किए गए हैं
2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

Jun 04, 2018

CBSE NEET 2018

CBSE NEET 2018 रिजल्ट जारी, यहां से करें आॅनलाइन चेक

CBSE NEET एग्जाम 2018 के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपना परिणाम बोर्ड की आॅफिशियल वेबसाइट cbseneet.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। देशभर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नैशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) का आयोजन किया जाता है जिसका रिजल्ट 4 जून को जारी कर दिया है। गौरतलब CBSE NEET 2018 एग्जाम का आयोजन 6 मई को किया गया था। इस एग्जाम में 13 लाख छात्रों ने भाग लिया था।

खुशखबरी! अब कॉलेज में सभी कोर्सेज के लिए आॅनलाइन ही कर सकेंगे अप्लाई, पढ़ें ये खबर


कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार
गौरतलब है कि नीट 2018 रिजल्ट जारी नहीं करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट याचिका भी दायर की गई थी। लेकिन कोर्ट ने रिजल्ट जारी करने पर रोक लगाने से मना कर दिया था। रिजल्ट के साथ ही सीबीएसई परीक्षा के उत्तर क्विज जारी कर दिए हैं। इसके बाद छात्रों को अपनी समस्याएं बताने के लिए 2 दिनों का यानि 27 मई 2018 तक का समय दिया गया था।

खुशखबरी! अब आधा होगा NCERT का सिलेबस, 5वीं और 8वीं कक्षा में लागू होगा पास-फेल वाला स‍िस्‍टम

ऐसे तैयार होगी आॅल इंडिया मेरिट
नीट 2018 प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट तैयार की जा रही है। इसके आधार पर CBSE की ओर से रैंक इी जाएगी। यह रिजल्ट आने के बाद अब बोर्ड दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

खुशखबरी! इंजीनियरिंग कॉलेजों में इस साल नहीं देने होंगे 10 हजार रुपए एडवांस

नीट 2018 से जुड़े फैक्ट
— रिजल्ट सीबीएसई की ऑफिशल वेबसाइट cbseneet.nic.in पर जारी किया गया है।
— रिजल्ट जारी नहीं करने को लेकर पहले सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दी गई थी।
— सुप्रीम कोर्ट ने रिजल्ट जारी करने पर रोक लगाने से मना कर दिया था।
— प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट तैयार की जा रही है।