scriptयूपी बोर्ड रिजल्ट 2019 : जल्द घोषित होने जा रहे 10वीं और 12वीं के परिणाम, ऐसे करें डाउनलोड | how to check up board class 10th 12th result 2019 | Patrika News

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2019 : जल्द घोषित होने जा रहे 10वीं और 12वीं के परिणाम, ऐसे करें डाउनलोड

locationजयपुरPublished: Apr 25, 2019 12:10:22 pm

Submitted by:

Deovrat Singh

UPMSP UP Board Result 2019

UPMSP UP Board Result 2019

UPMSP UP Board Result 2019

UPMSP UP board result 2019 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही यूपी बोर्ड रिजल्ट 2019 घोषित करेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिजल्ट अप्रैल महीने के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि आधिकारिक नोटिफिकेशन तारीख को लेकर जारी नहीं किया गया है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी बोर्ड दसवीं बारहवीं परीक्षा परिणाम 27 अप्रैल को घोषित हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट को लेकर आज आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। परिणाम जारी होने के बाद निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे अंकतालिका डाउनलोड की जा सकेगी।

UPMSP UP Board Class 10th Result 2019 के लिए यहां क्लिक करें

UPMSP UP Board Class 12th Result 2019 के लिए यहां क्लिक करें

UP Board Class 10th, 12th Result 2019 एक ही दिन जारी किए जाएंगे। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2019 विद्यार्थी उत्तर प्रदेश बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर देख पाएंगे। इन दोनों ही वेबसाइट को खोलने पर होम पेज से ही दसवीं और बारहवीं बोर्ड के नतीजों का लिंक दिख जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऑफिशल वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड करने का काम पूरा हो चुका है और किसी भी समय रिजल्ट घोषित होने की तारीख की घोषणा हो सकती है। विद्यार्थी मोबाइल पर भी सन्देश के जरिए परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
UP Board Result 2019
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दसवीं और बारहवीं के नतीजे घोषित करने का लिंक भी जारी कर दिया है। इस डायरेक्ट लिंक के जरिए विद्यार्थी सीधे परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट वाले दिन आप इन लिंक के जरिए अपना परिणाम देख पाएंगे। आप अपना रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट देख पाएंगे। ध्यान रहे की बोर्ड नतीजे देखने के लिए केवल ऑफिशल वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें। सर्वर संबंधित समस्या के चलते थोड़ा इंतजार कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो