29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान बिजली बोर्ड 3220 पदों की भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, यहां से करे चेक

राजस्थान बिजली बोर्ड की 3220 पदों वाली भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी होना शुरू हो गया है।
2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

Aug 08, 2018

RVUNL Result

राजस्थान बिजली बोर्ड 3220 पदों की भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, यहां से करे चेक

RVUNL Recruitment 2018 के तहत निकाली गई नॉन टेक्निकल के 3220 पदों की भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी होना शुरू हो गया है। RVUNL Recruitment 2018 Result फिलहाल अकाउंट्स आॅफिसर और कनिष्ठ विधि अधिकारी के पदों के लिए जारी किया गया है। इस भर्ती में अकाउंट्स आॅफिसर के 42 और कनिष्ठ विधि अधिकारी के 48 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इस का रिजल्ट उम्मीदवार बिजली बोर्ड की आॅफिशियल वेबसाइट अथवा नीचे दिए गए लिंक पर क्ल्कि करके देख सकते हैं—

http://energy.rajasthan.gov.in/content/raj/energy-department/rvunl/en/Career2.html


3220 पदों की भर्ती
RVUNL Recruitment 2018 के तहत 3220 पदों की भर्ती निकाली गई थी। इस भर्ती में 1 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। राजस्थान विद्युत उत्पादन कंपनी के तहत इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जून रखी गई थी। इस भर्ती के लिए परीक्षाएं जुलाई माह में ली गईं थी। यह भर्ती लेखा अधिकारी— 42 पद, कार्मिक अधिकारी — 27 पद, सहायक कार्मिक अधिकारी— 67 पद,
कनिष्ठ विधि अधिकारी— 48 पद, कनिष्ठ लेखाकार— 812 पद, स्टेनोग्राफर— 114 पद, व क. स. व वाणिज्यिक स. — 2110 पदों के लिए निकाली गई थी जिनके रिजल्ट आना शुरू हो चुके हैं।

पुलिस आरक्षक के 6350 पदों पर भर्ती को सरकार की मंजूरी, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन


इन बिजली बोर्डो के लिए है भर्ती
RVUNL Recruitment 2018 के तहत राजस्थान के पांच सरकारी बिजली बोर्डो में भर्ती की जा रही है जो इस प्रकार हैं—

1. राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड
2. राजस्थान राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड
3. जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड
4. अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड
5. जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड


AEN, JEN, Chemist, IA एग्जाम का रिजल्ट भी जल्द होगा जारी
इसके अलावा जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के लिए AEN, JEN, Chemist, IA पदों की भी भर्ती निकाली गई थी जिसका एग्जाम हो चुका है। यह भर्ती 1197 पदों के लिए निकाली गई थी। इसका भी रिजल्ट अब जल्द ही जारी किया जाएगा।