scriptSSC Constable GD Result 2019 जारी, दस गुणा अभ्यर्थी पास करने पर भी कटऑफ 80 प्रतिशत से ऊपर : यहाँ देखें | SSC Constable GD Result 2019 Download in Single Click | Patrika News
रिजल्‍ट्स

SSC Constable GD Result 2019 जारी, दस गुणा अभ्यर्थी पास करने पर भी कटऑफ 80 प्रतिशत से ऊपर : यहाँ देखें

SSC Constable GD Result 2019

जयपुरJun 21, 2019 / 11:28 am

Deovrat Singh

SSC Constable GD Result 2019

How To Check SSC GD Result 2019

SSC CAPF GD Result 2019 : कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में उपस्थिति दर्ज करवाई थी वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों के रिजल्ट (SSC GD Constable Result 2019) का इंतजार आज खत्म हो गया है। उम्मीदवार अपना SSC GD 2019 Result अपने रीजन की एसएसएसी वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। बता दें, एसएससी जीडी रिजल्ट 2019 पहले 31 मई को जारी होना था लेकिन बाद में इसकी तारीख आगे खिसकाकर 21 जून कर दी गई थी। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने पिछले साल CAPF कांस्टेबल के 54, 953 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर देश के युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए थे। इन पदों पर 52 लाख 20 हजार 335 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 11 फरवरी 2019 से 11 मार्च 2019 तक आयोजित की गई थी। भर्ती परीक्षा में 30 लाख 41 हजार 284 उम्मीदवारों ने उपस्थिति दर्ज करवाई थी। आपको बता दें कि 54, 953 पदों में से सबसे ज्यादा 21,566 पद CRPF में हैं. इसके बाद BSF में 16,984 पद, एसएसबी में 8,546 पद, आईटीबीपी में 4,126 पद और असम राइफल्स में 3,076 पद हैं। बचे हुए अन्य पद सीआईएसएफ और अन्य सीएपीएफ में हैं। कटऑफ इस बार उम्मीद से कहीं अधिक ज्यादा गई है। सामान्य वर्ग की कट ऑफ 80.49 प्रतिशत और OBC 80.83 प्रतिशत गई है।
SSC CAPF Constable GD Result 2019 निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CAPF Constable GD Cut off के लिए यहां क्लिक करें

SSC CAPF Constable GD Result 2019 List -1
SSC CAPF Constable GD Result Female Candidates List -2

SSC CAPF Constable GD Result Female Candidates List -3

SSC CAPF Constable GD Result Female Candidates List -4

How To Check SSC GD Result 2019
अभ्यर्थी अपना एसएससी जीडी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने रीजन की एसएससी वेबसाइट पर जाएं।इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के साथ ही 4 लिस्ट डाउनलोड करने केलिए सामने होगी। महिलाओं के लिए पुरुष वर्ग के लिए लिस्ट और कट ऑफ अलग -अलग हैं।

Home / Education News / Results / SSC Constable GD Result 2019 जारी, दस गुणा अभ्यर्थी पास करने पर भी कटऑफ 80 प्रतिशत से ऊपर : यहाँ देखें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो