
UP Board Result 2024
UP Board Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वीं बोर्ड और 12वीं बोर्ड के परिणाम को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। इस खबर से उन 55 लाख छात्रों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ सकती है, जो अब तक परिणाम का इंतजार कर रहे थे। खबरों में है कि यूपी बोर्ड 15 अप्रैल को 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा कर सकता है। आइए, जानते हैं कि क्या ये खबर सही है।
दरअसल, सोशल मीडिया और खबरों के माध्यम से बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को यूपी बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के परिणाम की घोषणा हो सकती है। लेकिन बोर्ड ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उम्मीद है कि यूपी बोर्ड के परिणाम अप्रैल महीने के अंत तक जारी हो सकते हैं। हालांकि, रिजल्ट संबंधित जानकारी के लिए यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
परिणाम देखने के लिए इन वेबसाइट को नोट करें (UP Board Result 2024 Important Website)
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 22 फरवरी 2024 से 9 मार्च तक दो पालियों में हुई थीं। हाईस्कूल की परीक्षा 22 फरवरी से 7 मार्च 2024 तक चली थी जिसके लिए 29 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया था। वहीं यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक चली थी, जिसके लिए करीब 25 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इस साल करीब 7864 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
Updated on:
12 Apr 2024 06:13 pm
Published on:
12 Apr 2024 06:12 pm
बड़ी खबरें
View Allरिजल्ट्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
